18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यकौन हैं रिंकू मजूमदार? जिनके साथ 60 साल के BJP नेता दिलीप...

कौन हैं रिंकू मजूमदार? जिनके साथ 60 साल के BJP नेता दिलीप घोष लेंगे सात फेरे

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं. शुक्रवार (18 अप्रैल) को दिलीप अपने सह-साथी रिंकू मजूमदार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे. रिंकू ने बीजेपी में कई पदों पर रहकर जिम्मेदारियां निभाई है. दिलीप ने शादी का फैसला लेकर सबको चौंका दिया. बीजेपी समेत विपक्षी दल टीएमसी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. तो आइए जानते हैं कौन हैं रिंकू मजूमदार, जिन्होंने दिलीप का दिल जीता है.

कौन हैं रिंकू मजूमदार?
47 साल की रिंकू मजूमदार बीजेपी के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने बीजेपी महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, हैंडलूम सेल, समेत कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं है.

कहां होगी दिलीप और रिंकू की शादी?
दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की शादी राजधानी कोलकाता के न्यू टाउन स्थित अपने आवास में होगी. यह शादी समारोह को निजी रखा गया है. कुछ गिने चुने लोगों को ही शादी के लिए आमंत्रित किया गया है.

दिलीप घोष को मिल रही है बधाइयां
दिलीप घोष को न केवल बीजेपी नेताओं की ओर से बधाइयां मिल रही हैं. बल्कि, विपक्षी दल टीएमसी के नेता भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. कुणाल घोष, देबांग्शु समेत कई टीएमसी नेता ने शादी के लिए बधाई दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आज (शुक्रवार) को सुकांत मजूमदार दिलीप के घर पहुंच उन्हें बधाई दी.

दिलीप घोष ने क्यों लिया शादी करने का फैसला?
दिलीप के सूत्रों के मुताबिक, उनकी मां चाहती थी कि वो शादी करें और परिवार को आगे बढ़ाए. दिलीप की मां उनके साथ ही रहती हैं. दिलीप की मां को इस बाच की चिंता था कि उनके जाने के बाद बेटे का ख्याल कौन रखेगा. दिलीप को पिछली लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद रिंकू ने शादी करने का प्रस्ताव रखा था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this