18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यUP: सहारनपुर ऑनर किलिंग केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, युवक...

UP: सहारनपुर ऑनर किलिंग केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, युवक की मौत को बताया साजिशन हत्या

Published on

सहारनपुर ,

सहारनपुर जिले के इस्लामनगर गांव में 2022 में हुए जियाउर्रहमान हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इसे ऑनर किलिंग का मामला माना है और साफ कहा कि यह गैर इरादतन हत्या नहीं, बल्कि साजिशन हत्या है.जियाउर्रहमान गांव की ही लड़की तनु के साथ कॉलेज में पढ़ता था. दोनों के बीच दोस्ती थी, जिसे लेकर लड़की के परिजन नाराज थे. 1 नवंबर 2022 की रात लड़की के परिजनों ने जियाउर्रहमान को घर बुलाया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया. बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऑनर किलिंग का केस दर्ज
शुरुआत में पुलिस ने आरोपी भुरू उर्फ जनेश्वर, मनेश्वर सैनी, प्रियांशु और शिवम के खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) में मामला दर्ज किया था. लेकिन मृतक के पिता अय्यूब अली ने इसे ऑनर किलिंग बताते हुए कोर्ट का रुख किया.सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि युवक की हत्या जानबूझकर की गई है और IPC की धारा 302 के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए. कोर्ट ने डीजीपी को दोबारा जांच के आदेश दिए और डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में SIT गठित की गई है.

प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजनों ने बेरहमी से पीटा था
घटना के कुछ समय बाद लड़की तनु की भी मौत हो गई थी, जिसे परिजनों ने आत्महत्या बताया था. लेकिन मृतक के परिवार का कहना है कि उसे मारा गया हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मृतक के परिवार ने न्याय मिलने पर संतोष जताया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this