14.6 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या मामले में 'लेडी...

दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या मामले में ‘लेडी डॉन’ जिकरा गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने ‘लेडी डॉन’ जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने 3 अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। दरअसल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक किशोर की गुरुवार शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के कुणाल के रूप में हुई है। नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या की साजिश ‘लेडी डॉन’ कही जाने वाली जिकरा ने ही रची थी। जानकारी के मुताबिक वह अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।

स्थानीय लोगों ने आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर में सड़क पर जाम लगा दिया था। इसके अलावा लोगों ने ‘हिदू पलायन करने को मजबूर’, ‘घर बिकाऊ है’ जैसे पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया था। उधर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी। देर शाम में पुलिस ने लेडी डॉन जिकरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...