5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यपत्नी के कई युवकों से अवैध संबंध, मुस्कान की तरह मेरी भी...

पत्नी के कई युवकों से अवैध संबंध, मुस्कान की तरह मेरी भी हत्या करा सकती है बीवी, पति ने मेरठ एसएसपी से लगाई गुहार

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रकाशन कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत गौरव शर्मा ने अपनी पत्नी रितांशी शर्मा उर्फ रीतू पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। गौरव का दावा है कि उसकी पत्नी कई पुरुषों से अवैध संबंध रखती है। नशे की आदी है और हथियार भी रखती है। उसे शक है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर सकती है, ठीक उसी तरह जैसे हाल ही में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी।

SSP ऑफिस पहुंचा डरा हुआ पति
गौरव शर्मा शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उसने बताया कि पत्नी की गतिविधियों से उसकी जान को खतरा है। गौरव ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेमियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बना रही है, ताकि उसका ट्रैवल इंश्योरेंस क्लेम कर 40 लाख रुपये की रकम हड़प सके।

पति की गैरमौजूदगी में आते थे ‘गंदे लोग’
गौरव ने बताया कि वर्ष 2012 में हिंदू रीति-रिवाज से उसका विवाह जागृति विहार निवासी ब्रह्मप्रकाश शर्मा की बेटी रितांशी से हुआ था। शुरुआत में रितांशी संयुक्त परिवार के साथ रही, लेकिन उसके व्यवहार में गाली-गलौज, मारपीट और बिना बताए घर से बाहर रहने की आदतों के कारण गौरव को मजबूरन अलग रहना पड़ा।

गौरव का कहना है कि अलग रहने के बावजूद उसकी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। वह कई-कई दिन घर से गायब रहती और उसकी अनुपस्थिति में पुरुष मित्रों के साथ शराब और नशे का सेवन करती। गौरव ने बताया कि जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने 12 वर्षीय भतीजे वंश शर्मा उर्फ बल्लू को घर बुला लिया, जो उसके साथ रहने लगा। बच्चे ने बताया कि गौरव के बाहर जाने पर घर में गंदे लोग आते थे और रितांशी के साथ कमरे में बंद होकर अश्लील बातें और शराब पार्टी करते थे।

पत्नी के पास देखी अवैध पिस्टल
गौरव ने पत्नी का फोन चेक किया तो उसके होश उड़ गए। इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट पर रितांशी के पांच पुरुष आशीष उर्फ सनी, राज वर्मा, लव चौहान, कुलदीप उर्फ कुक्की और अमन सिंह के साथ घनिष्ठ और अवैध संबंधों के प्रमाण मिले। गौरव का कहना है कि उसके पास 1200 पन्नों के स्क्रीन शॉट और कई आपत्तिजनक वीडियो सबूत के रूप में मौजूद हैं।

गौरव ने एसएसपी को बताया कि रितांशी के पास दो अवैध पिस्टल भी हैं, जो उसके प्रेमियों ने उसे दी हैं। गौरव को आशंका है कि रितांशी इन्हीं हथियारों से उसकी हत्या कर सकती है। इससे पहले भी वर्ष 2013 में रितांशी ने गौरव और उसके परिवार पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा कर ब्लैकमेल किया था। समझौते के नाम पर दो लाख रुपये का चेक, तीन लाख रुपये नकद और आठ तोला सोना ले लिया था।

3 दिसंबर 2024 को की थी मारपीट
गौरव का कहना है कि 3 दिसंबर 2024 को रितांशी ने उसके साथ मारपीट की। उसकी मां और बहन को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर घर छोड़ दिया। तब से वह लगातार उसे धमका रही है और सोशल मीडिया पर प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रच रही है।

पुलिस अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
गौरव शर्मा ने SSP से अनुरोध किया है कि उसकी जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उसकी पत्नी व उसके साथियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि गौरव द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र थाना भावनपुर भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...