21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ बालुरघाट में बीजेपी का हल्ला-बोल, पुलिस के साथ...

मुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ बालुरघाट में बीजेपी का हल्ला-बोल, पुलिस के साथ हुई झड़प, बरसीं लाठियां

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में बीजेपी समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीडीओ ऑफिस का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद झड़प हुई। मजूमदार ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा दिखाता है। उनका कहना है कि पुलिस दंगाइयों को नहीं रोक पाती। जब गुंडों की भीड़ सामने आती है, तो पुलिस कहती है कि उनके पास कम लोग हैं। लेकिन जब बीजेपी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करती है, तो पुलिस उसे कुचल देती है।

पुलिस बोली- हल्का बल प्रयोग किया
वहीं इस घटना पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस का कहना था कि प्रदर्शनकारी BDO ऑफिस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अब स्थिति नियंत्रण में है। वहीं शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने मांग की है कि मुर्शिदाबाद में हिंसा करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को ऐसे कदम उठाने चाहिए जिससे विस्थापित लोग सुरक्षित महसूस करें।

टीएमसी ने बीजेपी पर लगाया माहौल खराब करने का आरोप
टीएमसी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो माहौल खराब कर रही है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि राज्य सरकार लोगों में विश्वास जगाने के लिए सब कुछ कर रही है, लेकिन बीजेपी चुनावी फायदे के लिए स्थिति को और बिगाड़ना चाहती है। वे नहीं चाहते कि बंगाल में शांति रहे। वे नहीं चाहते कि अलग-अलग समुदायों के बीच प्यार बना रहे।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...