21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यसीवर की मौतों से गूंजा अलवर… दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की...

सीवर की मौतों से गूंजा अलवर… दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत, वाल्मीकि समाज का उग्र प्रदर्शन

Published on

अलवर,

राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में शनिवार को सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई. घटना के बाद वाल्मीकि समाज ने उग्र विरोध प्रदर्शन कर दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की. वहीं, मृतकों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

दरअसल, खेड़ली कस्बे के समीप स्थित नवकार वाटिका नामक निजी सोसाइटी में सीवरेज लाइन ब्लॉक हो गई थी. ब्लॉकेज हटाने के लिए चार सफाईकर्मियों को बुलाया गया. इनमें से दो मजदूर 50 वर्षीय लच्छी वाल्मीकि और 18 वर्षीय आकाश उर्फ हेमराज वाल्मीकि सीवर में सफाई के लिए उतरे. कुछ देर तक बाहर कोई हलचल न सुनने पर उनके दो साथियों ने देखा तो दोनों अंदर अचेत पड़े थे.

वाल्मीकि समाज का आक्रोश
आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर खेड़ली के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और सरकारी मुआवजे की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

भीड़ ने खेड़ली के हिंडौन सड़क मार्ग को भी जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ. समाज के लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. हालांकि, अब तक इस मामले में किसी भी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि नवकार वाटिका एक निजी सोसाइटी है, जिसने सफाई कार्य के लिए निजी तौर पर श्रमिकों को बुलाया था.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...