21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यगुजरात : महिला टीचर ने छात्रा से की मारपीट, प्राइवेट पार्ट्स पर...

गुजरात : महिला टीचर ने छात्रा से की मारपीट, प्राइवेट पार्ट्स पर पहुंचाई चोट, POCSO के तहत केस

Published on

राजकोट,

गुजरात के राजकोट शहर में एक महिला शिक्षिका पर 4 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसके गुप्तांगों पर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी मां को अपने गुप्तांगों में दर्द के बारे में बताया और मेडिकल जांच में अंदरूनी चोट के कारण संक्रमण का पता चला.

उन्होंने बताया कि 11-12 अप्रैल को बच्ची की मां की शिकायत पर एक निजी स्कूल की 42 वर्षीय शिक्षिका के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

बच्ची ने दी घटना की जानकारी
पुलिस उपायुक्त जगदीश बांगरवा ने बताया, ‘लड़की की मां ने कहा है कि उसकी बेटी ने उसे बताया था कि उसके टीचर ने उसकी पिटाई की है. लड़की ठीक से बात नहीं कर पा रही है और उसे मनोवैज्ञानिक जांच की जरूरत है. वह यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि उसके शिक्षक ने उसके गुप्तांगों पर चोट पहुंचाने के लिए कलम का इस्तेमाल किया या अपने हाथ से उसकी पिटाई की.’ बंगरवा ने कहा, ‘लड़की की मां ने बाद में हमें बताया कि उसने स्कूल से संपर्क किया और पाया कि प्रिंसिपल उसे अपने कमरे में ले गई और उसकी पिटाई की.’

सीसीटीवी फुटेज की जांच
जबकि शिक्षका ने आरोपों का खंडन किया, स्कूल ने 11 अप्रैल की कक्षा की सीसीटीवी फुटेज जारी की और दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई. इस बीच, विपक्षी कांग्रेस की छात्र शाखा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के बाद उनमें से कुछ को हिरासत में लिया गया.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...