21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे… तभी एक युवक...

मासूम करंट से तड़प रहा था, लोग तमाशबीन थे… तभी एक युवक ने कूदकर बचाई जान, दिल छू लेगा Video

Published on

चेन्नई,

चेन्नई की बारिश के बाद सड़क पर पानी भरा था. नौ साल का बच्चा करंट की चपेट में आकर पानी में गिर गया था. वह तड़प रहा था, चीख रहा था, लेकिन वहां खड़े लोगों में हिम्मत नहीं थी कि आगे बढ़कर उसकी मदद कर सकें, तभी एक राहगीर युवक कन्नन अपनी बाइक रोकता है, हालात को समझता है और बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में कूद पड़ता है.

ये कहानी सिर्फ एक बच्चे की जान बचाने की नहीं, इंसानियत, साहस और संवेदना की सबसे खूबसूरत मिसाल है, जो अब एक वायरल वीडियो के जरिए लोगों के दिलों को छू रही है.यह मामला चेन्नई के अरुंबक्कम इलाके का है. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा स्कूल से घर लौट रहा था. बारिश के कारण सड़क किनारे पानी जमा था और बच्चा उसी में से गुजर रहा था. जैसे ही वह एक जंक्शन बॉक्स के पास से गुजरा, उसका पैर एक टूटे तार पर पड़ गया, तार में करंट था. वह तुरंत जमीन पर गिर गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा.

उसी वक्त बाइक पर सवार होकर जा रहे कन्नन नाम के युवक की नजर पड़ी. पहले कन्नन को लगा कि बच्चा फिसलकर गिर गया होगा, लेकिन जैसे ही वह पास पहुंचे तो देखा कि बच्चे का शरीर बुरी तरह से कांप रहा है, तभी उन्हें समझ आया कि बच्चा करंट की चपेट में है.

कन्नन ने बिना अपनी जान की परवाह किए, पानी में उतरकर बच्चे को बचाने की कोशिश की. खुद को करंट लगने के बावजूद उन्होंने बच्चे को पानी से खींचकर बाहर निकाला. इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

कन्नन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे अपनी जान की परवाह नहीं थी. अगर मैंने उसे नहीं बचाया होता तो मैं जिंदगी भर चैन से नहीं रह पाता. एक इंसान की जान बचाना सबसे जरूरी था.

कन्नन ने कहा कि मैंने मदद के लिए लोगों को आवाज दी, लेकिन कोई आगे नहीं आया. फिर मैं पास गया और उसे छुआ, मुझे भी बिजली का झटका लगा, लेकिन फिर भी मैंने उसे खींच लिया. इसके बाद हमने उसकी छाती को दबाया, ताकि वह सांस ले सके. प्राथमिक उपचार दिया और उसे अस्पताल ले गए. यहां डर की कोई बात नहीं थी. मेरी जान या उसकी जान, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस बहादुरी के लिए लोग कन्नन की जमकर सराहना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं और उनकी इंसानियत को सलाम कर रहे हैं.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...