6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यहरियाणा में कुछ बड़ा होने वाला है! कांग्रेस विधायक ने अपनी ही...

हरियाणा में कुछ बड़ा होने वाला है! कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, बीजेपी की तारीफ

Published on

सिरसा:

हरियाणा में कांग्रेस विधायक ने इन दिनों अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वो अपनी ही पार्टी पर इस कदर भड़के हैं कि उन्होंने कई बड़े नेताओं पर सवाल उठाए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सीएम नायब सिंह की तारीफ की थी, जिससे सब लोग हैरान थे। अब उन्होंने फिर से बीजेपी की नीतियों की तारीफ कर दी है। हम बात कर रहे कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया की। गोकुल सेतिया ने फेसबुक पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट पर उन्होंने पार्टी हाईकमान पर सवाल उठा हैं।

फेसबुक पर क्या लिखा
कांग्रेस विधायक ने फेसबुक पर लिखा कि दिल्ली की हमारी पार्टी की हाई कमांड की मीटिंग। हमे आज तक किसी विधायक को कभी नहीं बुलाया क्या बात सिर्फ जिनका पुराना नाम बड़ा वोही हक्कदार हैं हमारी कोई अहमियत नहीं जो धरातल पर रहकर अपनी सीट जीत कर आए हैं? मेरी सिरसा की सीट की बात करूँ तो सब पार्टियां मेरे ख़िलाफ़ थी एक मात्र सीट थी जिसपर भाजपा ने भी अपना कैंडिडेट वापिस ले लिया था ओर सारी पार्टीयां भी ईकठा हो गई थी पर आज तक हाईकमान ने शाबाशी देने तक के लिए नहीं बुलाया। फिर नगर परिषद चुनाव में सबसे कम वोट से हमारी सिरसा की सीट हारी ना ही कोई बड़ा नेता प्रचार में आया। फिर भी किसी ने नहीं बुलाया। क्या ये अहमियत है हमारी ओर दूसरी तरफ बीजेपी के जीते मेहर तक को प्रधानमंत्री जी से मिलाया जाता है

सीएम नायब सैनी की भी कर चुके हैं तारीफ
सेतिया और बीजेपी की बढ़ती नजदीकियों की चर्चा हर तरफ है। बता दें कि 8 अप्रैल को गोकुल सेतिया किसानों के मुद्दे पर सीएम के सरकारी आवास पर गए थे। उनके साथ किसान नेता और कमेटी के सदस्य भी थे। मुलाकात के बाद सेतिया ने एक वीडियो में कहा कि उन्होंने सीएम का व्यवहार और मान-सम्मान देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा पहली बार देखा। इतना मान-सम्मान हमें दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कोई भी हो, जब प्रदेश का मुखिया लोगों को मान-सम्मान दे तो अच्छा लगता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...