7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यइतिहास को इतिहास रहने दें, हम वक्फ बिल के खिलाफ… औरंगजेब विवाद,...

इतिहास को इतिहास रहने दें, हम वक्फ बिल के खिलाफ… औरंगजेब विवाद, BJP पर अखिलेश का बड़ा हमला

Published on

प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि हम हमेशा वक्फ बिल के खिलाफ रहे हैं। वहीं, औरंगजेब और राणा सांगा विवाद के गहराने को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने इन मामलों को इतिहास में रहने देने की बात कही। भाजपा को भूमाफिया पार्टी बनने का दावा किया। वहीं, यूपी में दलित उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को लेकर वे योगी सरकार को घेरते दिखे। उन्होंने बीजेपी को स्वामी विवेकानंद से सीखने की भी बात कही। अखिलेश ने कपड़ों की जगह विचार से योगी होने की बात कही।

अखिलेश ने किया अटैक
प्रयागराज में अखिलेश यादव ने मोदी सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने वक्फ बिल और बीजेपी की नीतियों को देश के लिए खतरा करार दिया। रविवार को प्रयागराज में एक प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी और उसकी नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वक्फ संपत्तियों से जुड़ी बीजेपी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि हम वक्फ बिल के खिलाफ हैं। बीजेपी सिर्फ छीनने की राजनीति करती है।

जमीन हड़पने का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बौद्ध और जैन धर्मों के धार्मिक स्थलों की जमीनें भी हड़प ली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक भू-माफिया पार्टी बन चुकी है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की जमीनों पर कब्जा करना है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रयागराज में भी बड़े पैमाने पर जमीनों पर कब्जे किए गए होंगे, जिनका पर्दाफाश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होगा।

इतिहास पर बहस की जरूरत नहीं
औरंगजेब और राणा सांगा जैसे ऐतिहासिक चरित्रों को लेकर लगातार सपा विवादों में घिर रही है। अब इतिहास को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि इतिहास को इतिहास ही रहने दिया जाए। उन्होंने औरंगजेब विवाद पर किसी भी प्रकार की राजनीति से बचने की बात कही। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास के नाम पर समाज में जहर घोलने से अच्छा है कि वर्तमान समस्याओं पर ध्यान दिया जाए।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। अखिलेश ने दावा किया कि दलित उत्पीड़न के मामलों में यूपी सबसे आगे है। प्रदेश में कमजोर वर्गों को न्याय नहीं मिल रहा है। अखिलेश यादव ने बीजेपी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीखने की नसीहत दी। उन्होंने बिना नाम लिए सीएम योगी पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि कोई वस्त्र से नहीं, विचारों से योगी बनता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...