19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्थान सरकार के मंत्रियों-अफसरों की जल्द होगी मौज, CM भजनलाल देने वाले...

राजस्थान सरकार के मंत्रियों-अफसरों की जल्द होगी मौज, CM भजनलाल देने वाले हैं ‘लग्जरी तोहफा’

Published on

जयपुर

भजनलाल सरकार में मंत्री और बड़े अफसरों की मौज होने वाली है। सरकार के मंत्री और अफसर अब नई लग्जरी गाड़ियों में सफर का आनंद लेंगे। उसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों और अफसरों के लिए लग्जरी गाड़ियों को खरीदने के लिए करीब 13 करोड़ 60 लाख रुपए का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद मंत्री और अफसर नई गाड़ियों का आनंद लेंगे।

मंत्रियों और अफसरों के लिए नई गाड़ियों का प्रस्ताव तैयार
सरकार के मंत्रियों और अफसरों को नई लग्जरी गाड़ियां देने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को तैयार करके वित्त मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस दौरान करीब 13 करोड़ 40 लाख रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 40 नई लग्जरी गाड़ियां खरीदी जाएगी। इससे पहले विभिन्न जिलों के एसडीम सहित कई अधिकारियों के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 100 नई गाड़ियों की खरीद कर चुका है।

मंत्री और अफसर फॉर्च्यूनर गाड़ी का लेंगे मजा
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्रियों और अफसरों के लिए 40 लग्जरी गाड़ियां खरीदने का प्रस्ताव बनाया गया है, जो वित्त विभाग में विचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार यह गाड़ियां फॉर्च्यूनर मॉडल की होगी। इसी तरह कई जिलों में भी वाहन पुराने होने के कारण सामान्य प्रशासन विभाग ने नई गाड़ियां उपलब्ध कराई है। सामान्य प्रशासन विभाग को अब वित्त विभाग से मिलने वाली हरी झंडी का इंतजार है। वित्तीय विभाग की स्वीकृति के बाद करीब 13 करोड़ 40 लाख रुपए के प्रस्ताव की 40 लग्जरी गाड़ियांे की जल्द खरीद की जाएगी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...