19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : हत्या करके रेलवे ट्रैक के पास फेंके गए शव,...

उत्तर प्रदेश : हत्या करके रेलवे ट्रैक के पास फेंके गए शव, लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो युवकों की मौत से हड़कंप मच गया है। दोनों थोड़ी-थोड़ी दूर पर मिले हैं। दोनों युवकों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई है। साथ ही हत्या के बाद दोनों के शवों को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया है। हालांकि, एक युवक पुलिस को घायल अवस्था में मिला था। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई है। उधर, शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। गोमतीनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, गोमतीनगर के विरामखंड क्षेत्र में एक शव और एक शख्स के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को इलाज के लिए ले गई थी। जहां घायल शख्स की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों शव थोड़ी-थोड़ी दूर पर मिले हैं। फिलहाल दोनों शवों की पहचान कर ली गई है। दोनों शख्स बहराइच के करनैलगंज निवासी राम संवारे और राकेश के रूप में हुई है। राकेश घायल अवस्था में मिला था, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। दोनों मृतक लेबर बताए जा रहे हैं। एक मृतक के आंख पर चोट मिली है। मृतक राम संवारे की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे गोमतीनगर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला था, जबकि दूसरा युवक घायल अवस्था में मिला था। घायल युवक को तत्काल हॉस्पिटल भेजा गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। इनकी पहचान करा ली गई है। इनके परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना सीनियर अधिकारियों ने कर लिया है। घटना के खुलासा के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...