19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यCM भजनलाल ने फिर कर दी गलती से मिस्टेक! कांग्रेस ने शुरू...

CM भजनलाल ने फिर कर दी गलती से मिस्टेक! कांग्रेस ने शुरू की ट्रोलिंग, जानें कहां चूक गए शर्मा

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक बार जुबानी फिसली गई है, जिसको लेकर न केवल सियासत गर्मा गई, बल्कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें निशाने पर भी लिया है। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले दो दिनों से शेखावाटी अंचल के दौरे पर हैं। सीएम लगातार यहां जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इसी क्रम में उनकी सीकर के श्रीमाधोपुर विधानसभा के हुई सभा की वीडियों क्लीप की कंटिग वायरल हो रही है, जिसे अब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अपने सोशल मीडिया अकांउट में एक्स पर पोस्ट भी किया है। इस वीडियो के जरिए कांग्रेस CM को ट्रोल करने में लगी है। हालांकि वीडियो की नवभारत टाइम्स ऑनलाइन पुष्टि नहीं करता है। उल्लेखनीय है कि अक्सर ऐसा देखा जाता रहा है कि कई पक्ष विपक्ष सहित तमाम नेता सार्वजनिक मंच पर कई बार गलत तथ्य पेश कर देते हैं, या उनकी जुबान फिसल जाती है।

जानिए क्या बोल गए सीएम भजनलाल
मंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार से तीन दिवसीय के दौरे के तहत सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले के प्रवास है। इस दौरान दो दिन के प्रवास में वे सीकर और झुंझुनूं में दो दर्जन से अधिक सम्मान समारोह हिस्सा लिया और सभाओं को सबोधित किया। रविवार को झुंझुनूं जिले में आधा दर्जन हुए आभार एवं सम्मान समारोह को संबोधित किया। इससे पहले शनिवार को सीकर जिले के विभिन्न इलाकों में सम्मान समारोह के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने सबोधित किया। इस दौरान एक सभा में उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने मिस्टक करते हुए श्रीमाधोपुर की जगह सवाई मोधापुर बोल दिया। बता दें कि श्रीमाधोपुर सीकर जिले का विधानसभा क्षेत्र है। जबकि सवाई मोधापुर राजस्थान में एक जिला है।

इस दौरान उनके मंत्रीमंडल में यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा मौजूद थे, जो श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। विडियो क्लीप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा की तरफ अपने भाषण के वक्तव्य को इंगित करते हुए कहते हुए सुनाई पड़ रहे है कि खर्रा जो सवाईमाधोपुर विधानसभा के लिए जो कार्य कहते है वो अवश्य पूरा होंगे। राजस्थान कांग्रेस ने सीएम की इस हिस्से को पोस्ट करत हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री जी कभी तो श्रीमुख सही खोलिए। सवाईमाधोपुर नहीं ‘श्रीमोधापुर’ बोलिए।

पहले भी सीएम हो चुके हैं ट्रोल्स
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीएम भजनलाल शर्मा अपने वक्तव्य को लेकर कई बार ट्रोल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल की भी देवली उनियारा विधानसभा में चुनाव सभा के दौरान जुबान फिसल चुकी है। यहां भाषण में कहा कि ‘कांग्रेस में ताकत नहीं कि वह जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटा सके, जबकि सीएम भजन लाल बोलना चाहते थे कि कांग्रेस में ताकत नहीं, जो जम्मू कश्मीर में फिर से धारा 370 लागू कर सके। इसी तरह सीएम एक अन्य सभा में सिखों से जुड़े धार्मिक वाक्य को गलत बोल गए थे, जिसको लेकर भी कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष दलों ने उन्हें निशान पर लिया था। तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...