18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयशख्स ने मां को मार दी गोली, बेटे का जुर्म छुपाने के...

शख्स ने मां को मार दी गोली, बेटे का जुर्म छुपाने के लिए पुलिस से झूठ बोलती रही महिला

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी मां पर ही गोली चला दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत अस्पताल पहुंच गई, लेकिन बेटे को बचाने के लिए मां पुलिस से लगातार झूठ बोलती रही। आखिरकार सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बेटे ने अपनी मां को गोली मारने की बात कबूल ली। मामला दर्ज कर अब पुलिस छानबीन कर रही है।

मामला दिल्ली के धूल सिरस गांव का है। यहां रहने वाले 25 साल के अभिषेक पर अपनी 52 वर्षीय मां को गोली मारने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक पहले से ही ‘गैर इरादतन हत्या’ के 6 मामलों का सामना कर रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। शुरू में महिला और उसके पति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी, लेकिन बाद में अभिषेक ने सच कबूल कर लिया।

महिलाओं संग अभद्रता का भी आरोप
पुलिस के मुताबिक उन्हें एक अस्पताल से खबर मिली कि एक महिला को गोली लगी है। अस्पताल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 52 साल की एक महिला को भर्ती किया है। पूछताछ के दौरान महिला के बेटे अभिषेक ने बताया कि उसने ही अपनी मां को गोली मारी थी। अभिषेक के खिलाफ जो मामले दर्ज हैं, उसमें गैर इरादतन हत्या और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले शामिल हैं।

आरोपी ने क्यों मारी मां को गोली?
पुलिस फिलहाल इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अभिषेक ने अपनी मां को गोली क्यों मारी। पुलिस का कहना है कि अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...