10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यवक्फ अधिनियम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, हम बताएंगे इसका लाभ: योगी...

वक्फ अधिनियम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, हम बताएंगे इसका लाभ: योगी के मंत्री गिरीश चंद्र यादव का ऐलान

Published on

जौनपुर

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव रविवार को जौनपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) योजना की कार्य प्रगति का निरीक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच जाकर वक्फ कानून के फायदे के बारे में बताएंगे।

यूपी के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव रविवार को अपने गृह जिले जौनपुर में थे। इस दौरान उन्होंने जनपद में भ्रमण कर एसटीपी योजना की प्रगति को चेक किया साथ ही साफ सफाई और सड़कों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों की उसे ठीक कराने के लिए निर्देशित किया।

वक्‍फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर मुस्लिम समुदाय में जागरूकता अभियान चलाए जाने को लेकर उन्होंने कहा, यह कानून लोकसभा और राज्यसभा से पास होकर बना है, लेकिन इस पर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही हैं। वे सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। हम लोग सभी के बीच मे जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि इससे कोई नुकसान नहीं है। लोगों को वक्फ कानून का लाभ बताएंगे।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर राज्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा,”यह बहुत ही दुखद है और दुख इस बात का भी है कि इस पर विपक्षी दलों ने चुप्पी साध रखी है। इस मुद्दे पर ना कांग्रेस, ना सपा और ना ही विपक्षी ‘इंडिया ब्लॉक’ में शामिल कोई घटक दल कुछ बोल रहा है। हम सब इसकी निंदा करते हैं।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। इस दौरान मुर्शिदाबाद में हिंसा भी देखने को मिली। हालात इतने खराब हो गए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वहां पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा प्रदेश की टीएमसी सरकार पर हमलावर है। भाजपा ममता बनर्जी हिंसा का जिम्मेदार बता रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...