10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमालविका मोहनन ने मुंबई को बताया महिलाओं के लिए असुरक्षित, लोकल ट्रेन...

मालविका मोहनन ने मुंबई को बताया महिलाओं के लिए असुरक्षित, लोकल ट्रेन में हुए एक डरावने वाकये पर छलका दर्द

Published on

प्रभास के साथ ‘द राजा साब’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई भयावह घटना का जिक्र किया है। उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन से जुड़ा किस्सा सुनाया है, जब एक अनजान इंसान ने उनसे किस करने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि मायानगरी उन अनगिनत महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है, जो हर दिन पब्लिक प्लेस पर निकलती हैं।

मालविका मोहनन ने ‘हाउटरफ्लाई’ से बातचीत में बाया कि आज वह मुंबई या किसी दूसरे शहर में सुरक्षित महसूस करती हैं, क्योंकि उनके पास अपनी कार और ड्राइवर है, लेकिन हर महिला के लिए ऐसा नहीं है। ‘लोग अक्सर कहते हैं कि मुंबई महिलाओं के लिए सुरक्षित है, लेकिन मैं इस धारणा को सही करना चाहती हूं। आज मेरे पास अपनी कार और ड्राइवर है। इसलिए अगर कोई मुझसे पूछे कि क्या मुंबई सुरक्षित है, तो मैं हां कहूंगी।’

मालविका मोहनन और दोस्तों संग ट्रेन में घटना
इसके बाद मालविका मोहनन ने कॉलेज के दिनों की एक खौफनाक घटना को याद किया। बताया, ‘मुझे याद है कि एक बार मैं और मेरी दो करीबी दोस्त लोकल ट्रेन से वापस आ रही थीं और मुझे लगता है कि रात के 9.30 बजे थे और हम फर्स्ट क्लास में थे। इसलिए, कम्पार्टमेंट काफी खाली था। असल में हम तीनों के अलावा कोई और नहीं था। हम खिड़की की ग्रिल के पास बैठे थे। और एक आदमी, जैसे ही उसने तीनों लड़कियों को बैठे देखा, ग्रिल के बहुत करीब आ गया, अपना चेहरा ग्रिल पर चिपका दिया और उसने कहा- एक चुम्मा देगी क्या?’

मालविका मोहनन हो गई थीं हैरान
मालविका ने बताया कि वो तीनों ये सुनकर एकदम हैरान रह गई थीं। ‘हम तीनों ही दंग रह गए। उस उम्र में, आपको यह भी नहीं पता होता कि ऐसी परिस्थितियों में कैसे जवाब दिया जाए? क्या होगा अगर वह ट्रेन के अंदर कूद गया?’ एक्ट्रेस ने कहा कि ये तो एक मामला है। लेकिन पब्लिक प्लेस पर सफर करने वाली हर महिला के पास इस तरह के उत्पीड़न और छेड़छाड़ की ढेरों कहानियां होंगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...