14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यपहले अपने बच्‍चों को… जब बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी छोटी बहू...

पहले अपने बच्‍चों को… जब बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी छोटी बहू को दे दी नसीहत

Published on

गोंडा

बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर उनका एक नया बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहे बल्कि अपने परिवार से जुड़ीं बातों का जिक्र कर रहे हैं। वायरल वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह कहते हैं- मेरी छोटी बहू अपने बच्चों का एडमिशन देहरादून या किसी बड़े स्कूल में कराना चाहती थीं। मैंने कहा कि जब तुम्हारा स्कूल तुम्हारे बच्चे के लायक नहीं, तो किसी के बच्चे लायक नहीं है।

एक पॉडकास्‍ट में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- ‘मेरे छोटे बेटे करण भूषण की पत्‍नी गोंडा के नवाबगंज में स्‍कूल का कामकाज देखती हैं। वह अपने बच्‍चों यानी मेरे नातियों का एडमिशन बाहर के बड़े स्‍कूलों में कराना चाहती थीं। मैंने उनसे कहा कि तुम एक स्‍कूल चलाती हो। अगर तुम्‍हारा स्‍कूल तुम्‍हारे बच्‍चों के पढ़ने लायक नहीं है तो इसका मतलब किसी बच्‍चे के लायक नहीं है।’

‘नवाबगंज के ही स्‍कूल में पढ़ते हैं मेरे नाती-नातिन’
बृजभूषण सिंह ने बताया कि उनके नाती और नातिन नवाबगंज के स्‍कूल में ही पढ़ते हैं। भविष्‍य में जरूरत के हिसाब से वे बाहरी राज्‍यों के भी स्‍कूल में दाखिला ले सकते हैं। हो सकता है वे कोई ऐसे कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हों जो उनके स्‍कूल में ना हो।

2024 में प्रतीक भूषण बने बीजेपी सांसद
गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह के छोटे प्रतीक भूषण कैसरगंज से बीजेपी सांसद हैं। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर प्रतीक भूषण को दिया था। उस समय बृजभूषण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण से जुड़े आरोपों को लेकर विवादों का सामना कर रहे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...