19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी, धरे रह...

बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी, धरे रह गए अरमान… दिल चीर देगी कुशीनगर की ये घटना

Published on

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। सभी बारातियों को खाना खिलाने के बाद बहन की शादी देखने आए भाई करंट के चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही मौत हो गई। देखते देखते खुशियां मातम ने तब्दील हो गई। दुल्हन के भाई की मौत के बाद घर में सभी लोग रोने-बिलखने लगे। बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस भाई ने बहन को डोली पर चढ़ाने का सपना देखा था, वह उसके सामने मृत पड़ा था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विवाह समारोह के लिए घर के आंगन और बाहर टेंट लगाया गया था। इसी टेंट में साउंड सिस्टम और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। घर वालों के अनुसार बिजली की एक लाइन में लीकेज हो गया, जिससे टेंट के पाइप और अन्य हिस्सों में करंट दौड़ गया। इसी दौरान मुन्ना जैसे ही टेंट के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने जब तक कुछ समझा, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

हसीन सपनों के बीच मौत की दस्तक
बहन के विवाह की लगभग सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। विदाई के लिए दूल्हा आ चुका था। घर में जश्न का माहौल था। इसी दौरान यह हादसा हो गया और शादी का घर एक पल में शोक में डूब गया। घटना के समय घर में बहन की विदाई की तैयारी हो रही थी। इस वाकये ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। परिजनों का कहना है कि दरवाजे पर बारात आने के बाद विवाह का कार्यक्रम चल रहा था।

परिजनों ने बताया कि करीब सभी रस्म पूरी होने के बाद देर रात करीब 2 बजे भाई अपनी बहन की शादी देखने आया। टेंट में लगे लोहे के पाइप को पकड़ा, जिसमें करंट उतर गया था। लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक करंट के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक मुन्ना दो बच्चों का पिता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक हुई मौत से न सिर्फ उसका परिवार बेसहारा हो गया, बल्कि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मां-बाप और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि बिजली आपूर्ति के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए होते, तो यह हादसा टल सकता था।

ग्रामीणों ने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही खड्डा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तकनीकी कारणों की भी जांच की जाएगी।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...