19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्ययूपी से बिहार पहुंचा 'नीला ड्रम कांड', पटना वाली वाइफ ने दी...

यूपी से बिहार पहुंचा ‘नीला ड्रम कांड’, पटना वाली वाइफ ने दी धमकी तो गया वाला हसबैंड भागे-भागे पहुंचा थाने

Published on

गया:

मेरठ का नीला ड्रम…बस इतना सुनते ही पति थर्र-थर्र कांपने लगा। बिहार के गया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची। उसने ये साजिश इसलिए रची ताकि वो नौकरी पा सके। इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी। रिकॉर्डिंग में वो अपने भाई के साथ मिलकर पति को मारने की बात कर रही थी। बातचीत में मेरठ के ‘नीले ड्रम केस’ की चर्चा है। पीड़ित पति ने पुलिस और डीआरएम (DRM) को शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताया है।

बिहार तक पहुंचा ‘नीला ड्रम’ का खौफ
गया जिले के कोंच प्रखंड के तरारी गांव में एक पति को ‘नीले ड्रम’ का खौफ है। मिथिलेश सिंह के 30 वर्षीय बेटे सुमित कुमार पूर्वोत्तर रेल के वाराणसी मंडल में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट हैं। वो अपनी पत्नी साक्षी के साथ वाराणसी में रहते हैं। सुमित को अपनी पत्नी की एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली। इस रिकॉर्डिंग में साक्षी अपने भाई रविराज से उसकी हत्या की योजना बना रही थी। सुमित ने तुरंत डीआरएम (DRM) और सिगरा थाना पुलिस को इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि साक्षी उसकी नौकरी पाने के लिए उसे मारना चाहती है। उसने कॉल रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर पुलिस को दिया है। इस घटना से सुमित के माता-पिता और परिवार वाले बहुत डरे हुए हैं। उसकी मां हर घंटे उसे फोन करके उसका हालचाल ले रही है।

साहब बचाइए, मेरी पत्नी नौकरी के लिए…
सुमित ने अपनी शिकायत में डीआरएम (DRM) को लिखा, ‘साहब बचाइए, मेरी पत्नी नौकरी के लिए साले के साथ मिलकर हत्या करवाना चाहती है।’ उसने आगे बताया कि जब उसने इस बारे में अपनी पत्नी से पूछा तो उसने उसे मेरठ की घटना (काटकर नीले ड्राम में डालना) की तरह मारने की धमकी दी। उसने ये भी बताया कि साक्षी ने रविराज को वाराणसी बुलाकर उसकी पिटाई भी करवाई थी। ग्रामीणों के अनुसार, सुमित और साक्षी की शादी पांच साल पहले हुई थी। साक्षी पटना जिले के अलावलपुर गांव की रहने वाली है। वो एक पुलिस अधिकारी (दारोगा) की बेटी है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी। यहां तक कि साक्षी के परिवार वाले भी पति-पत्नी के बीच के विवाद को लेकर पंचायती कर चुके हैं।

मेरठ का ‘नीला ड्रम केस’ क्या है?
मेरठ में मुस्कान नाम की एक महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने इंजीनियर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। उन्होंने सौरभ के शव को एक नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया था। फिर दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। पुलिस ने बाद में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...