19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमेरठ: अब्दुल्लापुर में हुसैनी चौक के बोर्ड पर पोत दी कालिख, BJP...

मेरठ: अब्दुल्लापुर में हुसैनी चौक के बोर्ड पर पोत दी कालिख, BJP नेता का बेटा नामजद, गरमाया माहौल

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौक के बोर्ड पर कालिख पोतने का आरोप भारतीय जनता पार्टी नेता के बेटे पर लगा है। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में शनिवार देर रात एक संवेदनशील घटनाक्रम ने इलाके का माहौल गरमा दिया। हुसैनी चौक पर लगे बोर्ड पर भाजपा नेता के बेटे और उसके तहेरे भाई ने कालिख पोत दी। ग्रामीणों ने युवकों को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार समेत एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को नोटिस देकर छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मेरठ के अब्दुल्लापुर में बस स्टैंड के पास शिया समुदाय की ओर से हुसैनी चौक के नाम से एक बोर्ड लगाया गया था। शनिवार रात करीब एक बजे भाजपा का झंडा लगी एक काली स्कॉर्पियो कार में दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बोर्ड पर काला पेंट पोत दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने घटना देख ली। उन लोगों ने तुरंत युवकों की घेराबंदी कर दी। एक युवक भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक कार समेत पकड़ लिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची मेरठ पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कार को भी कब्जे में ले लिया गया। कार की तलाशी में अंदर फर्श पर काले पेंट का डिब्बा भी मिला। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक एक भाजपा नेता का बेटा है, जो गंगानगर का रहने वाला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को सिर्फ नोटिस देकर छोड़ दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। शिया समुदाय के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, भाजपा नेताओं ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की भी बात सामने आई है।

पुलिस बोली, जांच के बाद कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने इस मामले में कहा कि सात साल से कम मामलों वाले केस में थाने से ही जमानत देने का प्रावधान है। इसलिए आरोपी को जमानत पर छोड़ा गया है। वहीं, आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। आरोपी से भी पूछताछ की गई है। यह पूरा मामला मेरठ में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...