14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यएक साथ 8 प्रोफेसरों को RJD ने क्यों बनाया प्रवक्ता? इमेज करेक्शन...

एक साथ 8 प्रोफेसरों को RJD ने क्यों बनाया प्रवक्ता? इमेज करेक्शन की कवायद तो नहीं, जानें

Published on

पटना

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं। राष्ट्रीय जनता दल काफी ऐक्टिव दिख रही है। लालू यादव की पार्टी ने 8 प्रोफेसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। इन प्रोफेसरों को राष्ट्रीय प्रवक्ता का बनाया गया है। इससे पार्टी चुनाव में अपनी बात बेहतर तरीके से रख पाएगी। मतलब, राजद ने 8 प्रोफेसरों को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इनमें डॉ श्याम कुमार, डॉ राज कुमार रंजन, डॉ दिनेश पाल, डॉ अनुज कुमार तरुण, डॉ राकेश रंजन, डॉ उत्पल बल्लभ, डॉ रवि शंकर और डॉ बादशाह आलम शामिल हैं।

8 प्रोफेसरों को आरजेडी ने बनाया प्रवक्ता
राजद ने इस बारे में जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। पोस्ट में लिखा है कि लालू यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर इन 8 प्रवक्ताओं को नियुक्त किया गया है। पोस्ट में एक लेटर हेड की कॉपी भी है। इस पर पार्टी के प्रिंसिपल जनरल सेक्रेटरी अब्दुल बारी सिद्दीकी के दस्तखत है। लेटर में नए प्रवक्ताओं के बारे में जानकारी भी दी गई है। इससे पहले बिहार के रहने वाले डॉ मनोज कुमार झा को आरजेडी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था, जो अब भी हैं। 2018 में पहली बार आरजेडी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। फिर 2024 में आरजेडी ने रिपीट किया। मनोज झा, दिल्ली के सामाजिक कार्य विश्वविद्यालय विभाग में प्रोफेसर रहे हैं।

दिल्ली के 4 तो पटना के 4 प्रोफेसर शामिल

डॉ श्याम कुमार: दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ राज कुमार रंजन: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ रवि शंकर: दिल्ली यूनिवर्सिटी के बीआर आंबेडकर कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ बादशाह आलम: दिल्ली में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ उत्पल बल्लभ: पटना यूनिवर्सिटी के जियोग्राफी डिपार्टमेंट से जुड़े हैं
डॉ दिनेश पाल: बिहार के छपरा में जय प्रकाश यूनिवर्सिटी के जगलाल चौधरी कॉलेज के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ अनुज कुमार तरुण: बिहार के बोधगया में मगध यूनिवर्सिटी के पीजी कैंपस के हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ राकेश रंजन: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पकड़ीदयाल (मधुबन) पूर्वी चंपारण के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर

इमेज करेक्शन को लेकर आरजेडी की पहल?
राष्ट्रीय जनता दल के इन 8 नए प्रवक्ताओं में से 5 पीएचडी धारक हैं। ये सबसे ऊंची डिग्री मानी जाती है। इन प्रवक्ताओं में से 4 दिल्ली के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। वहीं, 4 बिहार के कॉलेजों में सेवा दे रहे हैं। एक खास बात ये भी है कि इन प्रवक्ताओं में एक मुस्लिम समुदाय से आते हैं। इससे पता चलता है कि राजद सभी समुदायों को साथ लेकर चलना चाहती है। माना जा रहा है कि इमेज करेक्शन करने के लिए राजद ने प्रोफेसरों को प्रवक्ता बनाकर नया तरीका अपनाया है। इससे पार्टी की बात लोगों तक सौम्य तरीके से पहुंचेगी। प्रोफेसर अपनी बातों को अच्छी तरह से समझा सकते हैं। इससे चुनाव में राजद को फायदा हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...