15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'ममता सरकार को बर्खास्त कर बंगाल में लागू करें राष्ट्रपति शासन', हरियाणा...

‘ममता सरकार को बर्खास्त कर बंगाल में लागू करें राष्ट्रपति शासन’, हरियाणा के हिंदू संगठनों ने खून से लिखा लेटर

Published on

चरखी दादरी:

दिल्ली से सटे हरियाणा के चरखी दादरी में भी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को हटाने की मांग उठ रही है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम खून से ज्ञापन लिखा और डीसी कार्यालय में सौंपा। इस दौरान, हिंदू संगठनों ने चरखी-दादरी की सड़कों पर उतरकर ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन किया और विरोध मार्च निकाला। इसके साथ ही ममता बनर्जी पर दंगा भड़काने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखा
जानकारी के अनुसार, सोमवार को चरखी दादरी के रोज गार्डन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकजुट हुए। उन्होंने अपने खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखा और प्रदर्शन करते हुए दादरी के बाजारों से होकर परशुराम चौक पहुंचे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। विहिप की प्रधान रोशनी देवी और बजरंग दल के संयोजक अमित गोपालवास की अगुवाई में हिंदू संगठनों ने बंगाल हिंसा की जांच एनआईए से करवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

वक्फ कानून की आड़ में हिंदुओं पर अत्याचार
रोशनी देवी ने मीडिया को बताया कि आज का आयोजन पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध है। सभी राज्यों में बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। यहां से लगभग 500 परिवार पलायन कर चुके हैं। पश्चिम बंगाल में एक सैनिक के घर पर हमला किया गया है। इससे साफ होता है कि यह केवल हिंदुओं से नहीं, राष्ट्र से नफरत है।

सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंकाअमित गोपालवास ने मीडिया से कहा कि हमने सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम डीसी कार्यालय को खून से लिखकर ज्ञापन सौंपा है। हम चाहते हैं कि बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रहा अत्याचार जल्द से जल्द बंद हो। हम राष्ट्रपति से निवेदन करते हैं कि ममता सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करें। (इनपुट आईएएनएस)

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...