15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यहमारा प्रयास राजस्थान की तस्वीर और तकदीर को बदलना है—मुख्यमंत्री

हमारा प्रयास राजस्थान की तस्वीर और तकदीर को बदलना है—मुख्यमंत्री

Published on

जयपुर।

हमारा प्रयास राजस्थान की तस्वीर और तकदीर को बदलना है। लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे की मजबूती में लोक सेवकों की भूमिका अहम -लोक सेवा का अर्थ जनता की भलाई के लिए कार्य करना है। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोक सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर के हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में सोमवार को लोक सेवा दिवस-2025 समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोक सेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 व राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा को दिसंबर 2024 में “राईजिंग राजस्थान” कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के लिए, देवराज, निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग को जीवित प्रमाणपत्र के ऑनलाइन वेरिफिकेशन संबंधित नवाचार के लिए तथा डॉ. विपिन माथुर, प्राचार्य, RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर को “मेरा अस्पताल मेरी जिम्मेदारी” नवाचार के लिए संस्था/विभाग श्रेणी में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।

वहीं, व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार प्रज्ञा केवलरमानी, संभागीय आयुक्त, उदयपुर को जनजाति बहुल क्षेत्रों में “लक्ष्य ओलंपिक” का आयोजन कर लेक्रोस खेल के कौशल में उत्कृष्टता हेतु प्रेरित करने के लिए, शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर, सवाई माधोपुर को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए तथा डॉ. धीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जोधपुर को निविदा आधारित ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम में नवाचार एवं सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया।

इसी क्रम में अनिल कुमार बेनीवाल, पुलिस अधीक्षक, सिरोही को ऑपरेशन परवाज एवं महिला बीट सिस्टम संचालित करने के लिए, मानस सिंह, उप वन संरक्षक, भरतपुर को केवलादेव नेशनल पार्क में ई-व्हीकल शुरु करने एवं BOMA तकनीक का प्रयोग करने के लिए तथा सुमन मालीवाल, जेल अधीक्षक, बीकानेर को कैदियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 दिया गया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...