14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयनिशिकांत दुबे की बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी सांसद के बयान...

निशिकांत दुबे की बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट में बीजेपी सांसद के बयान के खिलाफ शुरू होगी सुनवाई

Published on

नई दिल्ली :

सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस के खिलाफ बयान मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई संजीव खन्ना के खिलाफ टिप्पणी के लिए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग वाली याचिका को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

इस मामले का उल्लेख जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच के समक्ष एक वकील ने किया। उन्होंने अदालत को बताया कि अटॉर्नी जनरल ने दुबे के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने की अनुमति के अनुरोध का जवाब नहीं दिया है। वकील ने कहा कि यह टिप्पणी वायरल है। दुबे ने कहा कि सीजेआई गृहयुद्धों के लिए जिम्मेदार हैं। इस पर अटॉर्नी (जनरल) से कोई जवाब नहीं मिला है। इस पर जस्टिस गवई ने कहा कि इसे अगले सप्ताह के लिए लिस्ट करें।

कोर्ट की अवमानना अधिनियम के तहत, किसी व्यक्ति की तरफ से आपराधिक अवमानना कार्रवाई शुरू करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में जाने से पहले अटॉर्नी जनरल या सॉलिसिटर जनरल से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। यह याचिका कथित तौर पर उनके हालिया सार्वजनिक बयानों से उपजी है, जिसमें उन्होंने प्रमुख कानूनी मामलों में न्यायपालिका के हस्तक्षेप को लेकर उसे निशाना बनाया था।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...