16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यगोमांस खाओ, इस्लाम कबूल करो… फिर निकाह, सूरज बन शमशाद ने बनाए...

गोमांस खाओ, इस्लाम कबूल करो… फिर निकाह, सूरज बन शमशाद ने बनाए संबंध; अब रखी शर्त

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम बताकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की, तो युवक ने उसे इस्लाम अपनाने और गोमांस खाने के लिए कहा। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ ग्रामीण SP से शिकायत दर्ज कराई है। युवक पर आरोप है कि उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी है।

सूरज बनकर दिया धोखा
पीड़िता के अनुसार, शमशाद नाम के युवक ने उसे पहले सूरज बनकर धोखा दिया। उसने प्यार का नाटक किया और युवती से पैसे भी लिए। अब शादी की बात करने पर वह अपना असली नाम बता रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने शमशाद हुसैन, उसके भाई अलमदार हुसैन, मां मेहरुनिशा और बहन को भी आरोपी बनाया है। आरोपी बैरिया के कोल्हुआ, पैगंबरपुर का रहने वाला है।

2007 में हुई थी पहली मुलाकात
जानकारी के अनुसार, जूही ( बदला हुआ नाम ) और शमशाद की मुलाकात 2007 में एक कोचिंग संस्थान में हुई थी। उस समय दोनों दोस्त बने और साथ में पढ़ाई करते थे। जूही का कहना है कि तब उसे यह पता नहीं चला कि लड़का हिंदू है या मुसलमान। 2017 में जूही नौकरी के लिए दिल्ली चली गई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। 2023 में जूही की मां का निधन हो गया, जिसके बाद वह वापस मुजफ्फरपुर लौट आई। एक दिन बाजार में उसकी मुलाकात सूरज से हुई और फिर से बातचीत शुरू हो गई।

पटना के होटल में बनाया संबंध
जूही ने बताया कि एक दिन सूरज उसे अपने साथ पटना ले गया। वहां उसने उसे एक होटल में जूस पिलाया, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा. जूही का आरोप है कि सूरज ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया, तो सूरज ने शादी करने का वादा किया। लेकिन, बाद में वह शादी से मुकरने लगा।

शादी से पहले शर्त
जूही ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो उसने कहा कि उसकी मां इस शादी के लिए राजी नहीं होगी। उसने जूही को इस्लाम अपनाने के लिए कहा। उसने कहा कि निकाह करने के लिए उसे इस्लाम कबूल करना होगा। यह सुनकर जूही हैरान रह गई। तब उसे पता चला कि वह सूरज नहीं, बल्कि शमशाद है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
जब जूही ने इस्लाम कबूल करने से इनकार कर दिया, तो शमशाद उसे गालियां देने लगा और गोमांस खाने के लिए कहने लगा। एक दिन जूही उससे पैसे लेने उसके घर गई, तो उसकी मां, भाई और बहन ने भी उसे गालियां दीं। वहीं, इस मामले पर ग्रामीण SP विद्यासागर ने कहा कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...