7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorized'मैं अपनी मर्यादा भूल गया', अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से मांगी...

‘मैं अपनी मर्यादा भूल गया’, अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज से मांगी माफी, कभी ऐसा न करने की खाई कसम

Published on

अनुराग कश्यप उस समय विवादों में घिर गए जब ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने उनकी फिल्म ‘फुले’ में उनके चित्रण पर आपत्ति जताई। मामला तब और बढ़ गया जब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना रिएक्शन शेयर किया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई। अनुराग कश्यप जज्बातों में आकर काफी ज्यादा बोल गए जिसके बाद उन्हें हर तरफ से नफरत मिलने लगी। अनुराग ने अब अपने कमेंट के लिए माफी मांगी है।

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके सारे लोग मेरी जिंदगी में रह रहे हैं, आज भी हैं और बहुत योगदान देते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं जिनको मैं नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिपन्नी का जवाब देते हुए लिख दिया।’

अनुराग कश्यप ने दूसरी बार मांगी माफी
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं माफ़ी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगियों दोस्तों से, अपने परिवार से और हमारे समाज से, अपने बोलने के तरीके के लिए, अभद्र भाषा के लिए। अब आगे से ऐसा न हो, मैं उस पर काम करूंगा। अपने गुस्से पर काम करूंगा। और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ़ कर देंगे।’

अनुराग कश्यप ने कहा था ये
अनुराग कश्यप ने एक यूजर को जवाब दिया था जिसने कमेंट किया था, ‘ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं…’ जिस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘ब्राह्मण पर मैं मूतूंगा… कोई दिक्कत?’ यह पोस्ट वायरल हो गई, जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में नाराजगी फैल गई। बाद में ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने वाले अपने उसी कमेंट पर तीव्र प्रतिक्रिया के बाद अनुराग ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...