11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराज्य'सिंह भाई हटे तो सिंह भाई आ गए', डीजीपी प्रशांत कुमार के...

‘सिंह भाई हटे तो सिंह भाई आ गए’, डीजीपी प्रशांत कुमार के आंकड़े पर फिर अखिलेश यादव ने बोला हमला

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह की चीजों को अपनाती है। सपा प्रमुख मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार द्वारा पुलिस बल में जाति आधारित पदस्थापन के आरोपों को “निराधार और भ्रामक” बताने के एक दिन बाद सपा प्रमुख ने थानों में एक जाति विशेष के अधिकारियों की तैनाती के अपने आरोपों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब मैंने थानों में ‘एसओ’ और ‘एसएचओ’ पर ‘सिंह साहब वाला बयान’ दिया तो डीजीपी ने जवाब दिया। उस पर तो मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के प्रति भाजपा की जो नफरत है, उसे हमने उजागर किया। मैं विपक्ष में होने का कर्तव्य निभा रहा हूं। पीडीए के साथ जो भेदभाव हो रहा है, उसको खत्म करने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। सरकार अपनी गलती नहीं सुधार रही है। इसके बजाय उसने एक अधिकारी को यह दावा करने के लिए आगे बढ़ाया है कि हम गलत डेटा पेश कर रहे हैं। सरकार खुद आगे क्यों नहीं आ रही है?

उन्होंने राज्य सरकार पर पुलिस पदस्थापन डेटा में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने राज्य में सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों के तबादले का जिक्र करते हुए तंज किया। सूचना निदेशक पद से दूसरे विभाग में भेजे गए शिशिर का बिना नाम लिए कहा कि “सिंह भाई हटे तो सिंह भाई आ गए।”

तबादले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक शिशिर सिंह को विशेष सचिव एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन और सीईओ खादी बोर्ड बनाया गया है, जबकि भदोही के जिलाधिकारी विशाल सिंह को निदेशक (सूचना एवं संस्कृति विभाग) की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिलेश यादव ने पार्टी के आनुषंगिक संगठन युवजन सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी बैठक का हवाला देते हुए कहा कि युवजन सभा समाजवादी पार्टी का पुराना संगठन है । उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हमारे साथ जहां अनुभव और आशीर्वाद है, वहीं नौजवानों की ऊर्जा भी आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को और मजबूत बनाने का काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह युवाओं ने लोकसभा का चुनाव जिताया था, आने वाले समय में ये लोग विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी की पूरी मदद करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि युवाओं ने पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया है और पीडीए सरकार बनेगी तो नौकरी और रोजगार भी ये लोग पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यही युवा न केवल संविधान बचाएगा, बल्कि बाबा साहब का दिया हुआ आरक्षण भी बचाएगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...