15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यविंग कमांडर के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, कैसे 'कन्नड़ बनाम...

विंग कमांडर के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, कैसे ‘कन्नड़ बनाम प्रवासी’ की लड़ाई बनी रोड रेज की घटना

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक के बेंगलुरु में विंग कमांडर शिलादित्य बोस और उनकी पत्नी के साथ हुई कथित मारपीट की घटना ने राज्य की सियासत में नया विवाद पैदा कर दिया है. विंग कमांडर ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि एक लोकल युवक विकास कुमार ने गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की और उनकी पत्नी को भद्दी गालियां दीं. लेकिन बाद में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें विंग कमांडर शिलादित्य ही विकास कुमार को पीटते नजर आ रहे हैं.

‘कन्नड़ लोगों पर आरोप बेबुनियाद’
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना ने नया मोड़ ले लिया और जो खुद को पीड़ित बता रहा था, अब उसी विंग कमांडर पर लोकल युवक के साथ मारपीट और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है. यही नहीं रोड रेज की इस घटना ने कन्नड़ बनाम प्रवासी और भाषा विवाद का रंग ले लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कन्नड़ संस्कृति और कर्नाटक के लोगों के धैर्य की सराहना की है.

सिद्धारमैया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बेंगलुरु के रोड रेज मामले में कन्नड़ युवक विकास कुमार पर हमला करने वाले विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने बाद में इंटरनेट पर कर्नाटक और कन्नड़ लोगों के बारे में बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, जो कन्नड़ लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि कन्नड़ लोग अपनी मातृभाषा पर गर्व करने वाले लोग हैं, न कि नफरत करने वाले. कन्नड़ लोग भाषा के मुद्दे की परवाह किए बिना दूसरों पर हमला या गालीगलौच नहीं कर सकते.

‘किसी भी पद पर हो, एक्शन होगा’
उन्होंने कहा कि कन्नड़ धरती की संस्कृति, जो देश के हर कोने से आकर यहां बसे हर व्यक्ति को कन्नड़ मानकर सम्मान देती है, प्यार करती है, इसका सबूत है. कर्नाटक सीएम ने कहा कि कन्नड़ लोगों को दबाव या उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. कर्नाटक में सरकार कन्नड़ लोगों की ओर से चुनी गई है और मैंने पुलिस कमिश्नर को कल की घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है, चाहे वे कोई भी हो और उनका पद कोई भी हो.

उधर, विपक्षी दल जेडीएस ने इस विवाद को क्षेत्रवाद की लड़ाई में तब्दील कर दिया और इसे कन्नड़ लोगों पर उत्तर भारतीयों का जुल्म बताया है. पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर के राज्यों से आए प्रवासियों की ओर से किया गया हमला निंदनीय है. जेडीएस ने कहा कि विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने एक कन्नड़ युवक पर मामूली बात को लेकर सड़क पर बेरहमी से हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने झूठी खबर फैला दी कि यह झगड़ा भाषा विवाद को लेकर हुआ था.

प्रवासियों को बताया धोखेबाज
जेडीएस ने सीएम सिद्धारमैया और गृहमंत्री जी परमेश्वर से अपील करते हुए कहा कि विंग कमांडर शिलादित्य बोस को तुरंत गिरफ्तार करें, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी बदमाश की तरह इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया, और पीड़ित कन्नड़ युवक को न्याय दिलाने का काम करें. पार्टी का कहना है कि जो लोग कर्नाटक में अपनी आजीविका कमाते हैं और फिर कन्नड़ लोगों पर हमला करते हैं, जिस घर में वे रहते हैं, उसे ही धोखा देते हैं, उनको कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए. साथ जेडीएस ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकते, जहां कन्नड़ लोगों पर प्रवासियों द्वारा हमला किया जाता है और हमारी अपनी धरती पर ऐसा बार-बार हो रहा है.

दरअसल, बेंगलुरु में एयर फोर्स विंग कमांडर शिलादित्य बोस ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि मामूली बात पर उनके साथ सड़क पर मारपीट की गई और पत्नी को गालियां दी गईं. लेकिन रोड रेज की घटना से जुड़ा एक अन्य वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया. इस वीडियो में बाइक चालक विकास कुमार की शिकायत पर शिलादित्य बोस पर मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...