15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यसपा विधायक इकबाल महमूद ने की मुर्शिदाबाद दंगों की निंदा, मुस्लिम समुदाय...

सपा विधायक इकबाल महमूद ने की मुर्शिदाबाद दंगों की निंदा, मुस्लिम समुदाय से की उग्र न होने की अपील

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुए दंगों की निंदा की। साथ ही मुसलमानों से अपील की कि वे वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर उग्र न हों। भरोसा जताया कि इस मसले पर उच्चतम न्यायालय में मुस्लिम पक्ष की ही जीत होगी। मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर पूछे गये एक सवाल पर महमूद ने यहां संवाददाताओं से कहा, वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर पश्चिम बंगाल में जनता का आक्रोश एक हिंसक आंदोलन में तब्दील हो गया। ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम इसकी निंदा करते हैं। वहां के मुसलमानों ने अच्छा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल और देशभर के मुसलमानों से अपील करूंगा कि अब यह मामला (वक्फ संशोधन अधिनियम) अब उच्चतम न्यायालय में पहुंच गया है। इसमें उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है। कानून और बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के दिये गये संविधान के आधार पर फतह हमारी ही होगी।

कानून हमारा साथ देगा
वक्फ (संशोधन) अधिनियम को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दिये जाने का जिक्र करते हुए सपा विधायक ने कहा, यह तो संविधान की लड़ाई है और संविधान के जरिये ही लड़ी जा रही है। हमारे पर्सनल लॉ बोर्ड समेत अनेक पक्ष इस लड़ाई में शामिल हैं। उच्चतम न्यायालय में सबकी सुनी जा रही है। हमें विश्वास है, कानून पर उम्मीद है। कानून हमारा साथ देगा और वक्फ बोर्ड पर किसी की नहीं चलेगी। जैसे पहले होता चला आया है, वैसे ही होता रहेगा।

मुर्शिदाबाद दंगों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए महमूद ने कहा, पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में मिली हार से भाजपा बौखलाई हुई है और वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बदनाम करने में जुटी है। भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके देश पर राज करना चाहती है।

कई पार्टियां षड्यंत्र कर रही
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की भाजपा की मांग को इसकी बौखलाहट करार देते हुए सपा विधायक ने कहा, भाजपा ने ममता बनर्जी को हटाने की कोशिश की मगर वह अपनी जगह डटी रहीं। कई पार्टियां षड्यंत्र कर रही हैं कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए। बहुमत की सरकार को इस तरह गिराना आसान काम नहीं है। हम यह समझते हैं कि राष्ट्रपति शासन आसानी से लगा नहीं सकते।

भाजपा पर लगाए आरोप
उन्होंने आरोप लगाया, ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में अपने राज्य में भाजपा को ध्वस्त कर दिया इसीलिये उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हाल में हुए प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर भाजपा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर लगातार हमलावर है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी उठा रही है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...