8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यहाथ जोड़े रहे अमित शाह, खामोशी से सुनते रहे रोते-बिलखते पहलगाम हमले...

हाथ जोड़े रहे अमित शाह, खामोशी से सुनते रहे रोते-बिलखते पहलगाम हमले में अपनों को खोने वालों का दर्द

Published on

श्रीनगर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों के परिजनों से मिले। शाह को देखते ही पीड़ित परिवारों का धैर्य टूट गया और वह फफक-फफककर रोने लगे। उनकी हालत देखकर गृहमंत्री भी गमगीन हो गए और बेबस परिवारों के सामने हाथ जोड़ते रहे। उन्होंने हमले में अपने पिता को खोने वाले बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर सांत्वना दी। बुजुर्गों के कंधे थामकर भरोसा दिया। एक पीड़ित को गले भी लगाया। अमित शाह से मिलते ही अपनों को खोने वाली महिलाएं विपदा सुनाने लगीं। वीडियो में यह देखा गया कि शाह बोल नहीं रहे, मगर पीड़ितों की बातों को गौर से सुन रहे हैं। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे।इससे पहले अमित शाह ने पहलगाम से से लगभग पांच किलोमीटर दूर बैसरन का दौरा किया, जहां मंगलवार करीब 3 बजे आतंकियों ने 28 लोगों की जान ली। केंद्र सरकार ने इस हमले की जांच एनआईए को सौंप दी है।

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। हमले में दो विदेशी समेत 28 पर्यटकों की मौत हो गई और 20 अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए। हालांकि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। विश्वभर के शीर्ष नेताओं ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

देर रात तक की हाई लेवल मीटिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8.20 बजे श्रीनगर पहुंचे और उन्हें उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद गृह मंत्री उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए राजभवन गए। यहां देर रात तक बैठक चली। सुबह होते ही वह श्रीनगर के अस्पताल में घायल पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मिलने पहुंच गए।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...