8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यचश्मदीदों ने बताया हुलिया, NIA ने पहलगाम हमले के तीन आतंकियों के...

चश्मदीदों ने बताया हुलिया, NIA ने पहलगाम हमले के तीन आतंकियों के जारी किए स्केच

Published on

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए ने तीन आतंकियों के स्केच तैयार किए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकियों के ये स्केच चश्मदीदों से बातचीत के बाद तैयार किए हैं। खफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि कुल छह आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। आतंकियों के स्केच को एनआईए की फॉरेंसिंक टीम ने तैयार किया है। पहलगाम आतंकी हमले में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 28 टूरिस्ट की मौत हुई है।

श्रीनगर में मौजूद हैं गृह मंत्री
जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट पर बड़े हमले के बाद खुद गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर में मौजूद हैं। उन्होंने मंगलवार रात को एक उच्च स्तरीय बैठक ली थी। गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि इस हमले में शामिल दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन टीआरएफ ने ली है। टीआरएफ इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पहलगाम आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान के रावलकोट में रची गई थी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...