8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यप्रतापगढ़ के स्कूल में लेडी प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, 4 साल के...

प्रतापगढ़ के स्कूल में लेडी प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, 4 साल के बच्चे के हाथ-पैर कुर्सी के बांधकर मारपीट, CCTV में खुलासा

Published on

प्रतापगढ़

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक निजी स्कूल में 4 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ प्रिंसिपल के दरिंदगी सामने आई। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने 4 साल की मासूम बच्चे को क्लास में हाथ पैर बांधकर घंटों बैठाए रखा और उसके साथ मारपीट की। बच्चे को यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत होने के बावजूद भी नहीं छोड़ा गया। बाद में इस बीच उसकी मां स्कूल पहुंची, तो इस नजारे को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह मामला सामने आने के बाद पीड़ित माता-पिता ने प्रतापगढ़ के आर्य कुल शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल समेत लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं

स्कूल में बच्चे को कुर्सी पर बैठाकर हाथ पैर बांधकर पीटा
प्रतापगढ़ के जीरो माइल चैराहा स्थित आर्य कुल शिक्षण संस्थान में यह दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला कुंवर ने बच्चे को क्लास रूम में कुर्सी पर बैठा कर हाथ पैर बांध दिया और उसे जमकर पीटा। इस दौरान बच्चे को यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत भी थी। इसके बावजूद भी बच्चा घंटों यूरिन के लिए नहीं जा सका। इस बीच बच्चे की मां अचानक स्कूल पहुंच गई, उसने यह दिल दहला देने वाला नजारा देखा, तो वह सदमे में आ गई।

माता-पिता ने प्रिंसिपल समेत लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज
बच्चे के साथ दिल दिलाने देने वाले इस हादसेे को देखकर माता-पिता काफी व्यवस्थित हुए। उन्होंने पुलिस में स्कूल की प्रिंसिपल निर्मला कुंवर, मैनेजमेंट कर्मी संगीता कुंवर और संचालक लोकेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि उनके बेटे को हाथ पैर बांधकर घंटों बैठाया गया। यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत होने के बावजूद भी उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार कर मारपीट की गई। इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल निर्मला कुंवर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस जांच में सीसीटीवी में आरोपी प्रिंसिपल बच्चे के साथ पिटाई करती हुई नजर आईं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...