18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयइतनी बेशर्मी? पहलगाम में जान गंवाने वालों के लिए ‘कैंडल मार्च’ के...

इतनी बेशर्मी? पहलगाम में जान गंवाने वालों के लिए ‘कैंडल मार्च’ के समय हंसता दिखे लोग! वीडियो देख खौला लोगों का खून

Published on

मासूम और निहत्थे लोगों को बेदर्दी से मार देने से बड़ा अपराध कोई नहीं हो सकता है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने इस अपराध को कर दिया है, जिसके लिए जाहिरतौर पर उन्हें खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। लेकिन इससे पहले इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है, जिसने तमाम सोशल मीडिया यूजर्स का खून खौल दिया।

दरअसल, वायरल क्लिप में एक बंदे की नेतृत्व में लोगों की भीड़ कैंडल मार्च निकाल रही होती है। तभी उस भीड़ में शामिल कुछ चेहरे मोमबत्ती के साथ मुस्कुराते नजर आ जाते हैं, जो कैमरे में कैद हो जाता है। लेकिन जैसे ही यह इंटरनेट पर वायरल होता है, तो क्लिप को बेहद तीखी प्रतिक्रिया मिलती है और लोग इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हैं।

कैंडल मार्च पर उठे सवाल…
कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहा शख्स हाथ में कैंडल लिए आगे-आगे चल रहा होता है और पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए 28 लोगों के प्रति संवेदना जाहिर कर रहा होता है। लेकिन इस दौरान, उसके पीछे मौजूद कुछ लोग हंसते-मुस्कुराते नजर आ जाते हैं। जिसे लेकर अब लोगों का गुस्सा फूट गया है। PTI द्वारा शेयर किए गए क्लिप को शेयर करते हुए यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

@nirwamehta नाम की X यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कुछ ही घंटों में वे कैंडल मार्च के लिए बहुत से लोगों को इकट्ठा करने में सफल हो गए। वे वही भाषा बोल रहे थे जो वे दूसरों को सुनाना चाहते थे कि ‘हम कश्मीरी से पहले भारतीय हैं’ – किसी ने नहीं पूछा।

इतनी बेशर्मी!
इस पोस्ट को साढ़े 5 लाख से ज्यादा व्यूज और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है, साथ ही वीडियो पर 200 से ज्यादा कमेंट्स भी आए है। एक यूजर ने लिखा- ये लोकल लोग आखिर स्माइल कैसे कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि इतनी बेशर्मी! ये लोग कैसे मुस्कुरा सकते है।

इनकी स्माइल देखो…
यूजर्स कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कई कठोर शब्दों का उपयोग करते भी नजर आ रहे हैं। एक बंदे ने लिखा कि ऐसे मुस्कुराते हुए अगर आप कैंडल मार्च निकालते है, तो आप इंसान हो ही नहीं सकते हैं, आपके अंदर इस दुर्घटना को लेकर जरा भी संवेदना नहीं है। ज्यादातर लोग वीडियो में मुस्कुरा रहे बंदों को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...