18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीय'दिल्‍ली वाले कब समझेंगे, कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती...

‘दिल्‍ली वाले कब समझेंगे, कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है’, आतंकी हमले पर खौला कुमार विश्‍वास का खून

Published on

गाजियाबाद:

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देशवासियों की आंखें नम हैं। हर किसी को मारे गए लोगों के परिवारवालों की फिक्र है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। इन सबके बीच लोकप्रिय कवि कुमार विश्‍वास ने X हैंडल पर अपना दस साल पुराना वीडियो शेयर किया है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में कुमार विश्‍वास कहीं पर कविता पाठ करते नजर आ रहे हैं।

कुमार विश्‍वास ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- एक दशक पहले कहा था, फिर दोहरा रहा हूं। आज समझो या कल, उपचार बस यही है।
‘देश बनाएं या फिर अपने बेटों की लाशें ढोयें ?
इसी कश्मकश में हर जीती बाजी हारी जाती है।
एक बात ये दिल्ली वाले आख़िर किस दिन समझेंगे?
कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है..!’

‘कश्मीरी और भारतीय न झुके थे न झुकेंगे, बदला लिया जाएगा’
इससे पहले कुमार विश्‍वास ने मंगलवार शाम लिखा था- ‘धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले भी किसी मजहब के पैरोकार हो सकते हैं ? दुनिया को, देश को जागना होगा और आतंकवादी विचार और उसके अंदर-बाहर के समर्थकों, सहानुभूति रखने वालों को बेनक़ाब करना होगा। जिनके परिजनों की मृत्यु हुई है उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति। आतंकी भेड़ियों को चेतावनी कि कश्मीरी और भारतीय न झुके थे न झुकेंगे। बदला लिया जाएगा।’

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...