9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यपीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा घपला, 5143 पति-पत्‍नी दोनों ले...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा घपला, 5143 पति-पत्‍नी दोनों ले रहे थे किस्त, अब होगा एक्शन

Published on

गाजीपुर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। फैमिली आईडी सत्यापन के दौरान 5143 अपात्र लोगों की ओर से इस योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। नियमों की अनदेखी कर इस योजना का लाभ लेने वालों के खिलाफ विभाग अब सख्ती से पेश आने की तैयारी में जुट गया है।

जिले में कुल 5.10 लाख किसानों ने इस योजना के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 4.42 लाख को 19वीं किस्त का भुगतान हो चुका है। अब कृषि विभाग सभी किसानों की विस्तृत फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर रहा है, जिसमें उनकी जमीन, परिवार और पते की पूरी जानकारी दर्ज होगी।

कृषि उपनिदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि 2019 में शुरू इस योजना के तहत एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही लाभ ले सकता है। जिसके नाम खेती की जमीन का दस्तावेज है, वही पात्र है। पति-पत्नी दोनों एक साथ लाभ नहीं ले सकते।

विभाग अब ब्लॉक स्तर पर अपात्र लाभार्थियों की जांच करेगा। नियम तोड़कर दोहरा लाभ लेने वाले दंपतियों में से एक का भुगतान रोक दिया जाएगा और उनसे अतिरिक्त दी गई राशि वापस वसूली जाएगी। इसके साथ ही, जिले में करीब 8000 नए किसानों ने योजना के लिए आवेदन किया है। इनके दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा।

पीएम किसान सम्मान निधि पात्रता
छोटे और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर तक भूमि), गैर-संस्थागत भूमिधर, जिनके परिवार में कोई संवैधानिक पदधारी, सरकारी कर्मचारी (समूह ‘घ’ को छोड़कर), या 10,000 रुपये से अधिक पेंशनभोगी न हो। इसका मूल मकसद किसानों को कृषि निवेश और घरेलू जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता, कर्ज से मुक्ति, और आर्थिक सशक्तिकरण है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...