12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमले पर सबूत दे भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र में उठाने की तैयारी...

पहलगाम हमले पर सबूत दे भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र में उठाने की तैयारी में पाकिस्‍तान, विदेश मंत्री इशाक डार ने दी धमकी

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उपजे तनाव के बीच पाकिस्तान ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की है। बैठक के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत की ओर से इस मामले में उनके देश पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। डार ने कहा कि भारत को बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाने की आदत है। अगर उनके पास सबूत हैं, तो उनको पाकिस्तान और दुनिया के साथ साझा करना चाहिए। डार ने सिंधु जल समझौते पर भारत को युद्ध की चेतावनी दी है। साथ ही मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने की बात कही है।

इशाक डार ने भारत के सिंधु जल समझौते को तोड़ने के फैसले पर कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के पानी को मोड़ने की कोशिश करता है तो इसे ‘युद्ध का कार्य’ माना जाएगा। पाकिस्तान ने यूएनएससी में पहलगाम हमले पर अमेरिकी प्रस्ताव पर सिफारिशें भी पेश कीं हैं। डार ने इस पर कहा कि अमेरिका ने यूएनएससी में मसौदा प्रस्ताव पेश किया है, जैसा कि जाफर एक्सप्रेस हमले के बाद हुआ था। हमें यह मिल गया है और हमने इस पर अपनी सिफारिशें दे दी हैं।

भारत को कड़ा जवाब देंगे
एनएससी बैठक के बाद इशाक डार ने भारत की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर कोई हमारे ऊपर किसी तरह के हमले की कोशिश करेगा तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। हमारी प्रतिक्रिया पिछली बार की तुलना में कहीं अधिक क्रूर होगी। पाकिस्तान ने भारत के साथ वाघा बॉर्डर को भी बंद करने की भी घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान में एनएससी की बैठक में भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने को खारिज करने और वाघा बॉर्डर बंद करने के अलावा भारतीयों के लिए SAARC वीजा छूट रद्द करते हुए भारतीय नागरिकों को 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया है। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या 30 तक सीमित कर दिया है और पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया है। साथ ही भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध तोड़ लिए हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...