7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedवह मोबाइल ऐप जिसने आतंकियों को पहलगाम में पर्यटकों तक पहुंचाया, आपने...

वह मोबाइल ऐप जिसने आतंकियों को पहलगाम में पर्यटकों तक पहुंचाया, आपने भी नहीं सुना होगा नाम!

Published on

पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही एजेंसियों के सामने कई तथ्‍य निकलकर आए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी तक पहुंचने के लिए एक मोबाइल ऐप का इस्‍तेमाल किया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उस मोबाइल ऐप को पाकिस्‍तान की सेना के शह पर कस्‍टमाइज कराया गया था और आतंकियों को ऐप इस्‍तेमाल करने की ट्रेनिंग दी गई थी। अपनी डिवाइस में मौजूद ऐप के जरिए आतंकी, पहलगाम में निहत्‍थे पर्यटकों तक पहुंचे और 28 को मौत के घाट उतार दिया।

किस ऐप का किया इस्‍तेमाल
तमाम मीडिया रिपोर्टों में सुरक्षा एजेंस‍ियों के हवाले से एक ऐप का नाम बताया गया है। यह है- अल्पाइन क्वेस्ट ऐप्‍ल‍िकेशन। कहा जा रहा है कि अल्पाइन क्वेस्ट की मदद से आतंकी पहलगाम के घने जंगलों में छुपकर मौके वाली जगह तक पहुंचे और पर्यटकों को निशाना बनाया। कहा जा रहा है कि इससे पहले जम्‍मू के जंगलों में भी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए ऐप का इस्‍तेमाल किया गया था।

क्‍या है अल्पाइन क्वेस्ट ऐप
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, अल्‍पाइन क्‍वेस्‍ट ऐप में ऐसी खूबी होती है कि कोई भी अपने लिए एक रूट बना सकता है। यह ऐप काम करता है ऑफलाइन भी। यानी अगर इंटरनेट कनेक्टिव‍िटी नहीं है, तब भी आप अपने रूट पर बढ़ते रहेंगे। फोन में नेटवर्क या इंटरनेट नहीं आए, तब भी ऐप काम करता रहता है। पहाड़, जंगल या नदी के रास्‍ते से गुजरने के लिए इस ऐप को बेहतर बताया जाता है।

पाकिस्‍तानी सेना से मिली मदद
मीडिया रिपोर्टों में आई जानकारी के अनुसार, भारतीय खुफ‍िया एजेंसियों की ट्रैकिंग से बचने के लिए पाकिस्‍तानी सेना ने आतंकियों की मदद की। मोबाइल ऐप अल्पाइन क्वेस्ट को तैयार करवाया ताकि आतंकियों का पता ना लगाया जा सके और वो तय लोकेशन तक पहुंच जाएं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही ऐप तैयार हुआ, आतंकियों को बॉर्डर पार ट्रेनिंग दी गई कि ऐप को कैसे इस्‍तेमाल करना है।

गौरतलब है कि इस हमले में 28 लोगों की जान गई है। इनमें ज्‍यादातर पुरुष हैं, जिन्‍हें उनके परिवार के सामने गोली मारी गई। एक शख्‍स को उसके तीन साल के बच्‍चे और पत्‍नी के सामने गोली मार दी गई। हमले से पूरे देश में गुस्‍सा है। सरकार ने पाकिस्‍तान पर कार्रवाई करते हुए सिंधु जल समझौते को खत्‍म करने समते कई फैसले लिए हैं। पाकिस्‍तानी नागरिकों को वीजा ना देने की बात कही है। पाकिस्‍तानी उच्‍चायोग के स्‍टाफ को भी कम कर दिया है। हमले के पीछे लश्‍कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्‍टेंट फ्रंट का हाथ बताया जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...