5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedपहलगाम हमले में घायलों का रिलायंस के अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज,...

पहलगाम हमले में घायलों का रिलायंस के अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज, अटैक पर मुकेश अंबानी ने कही ये बात

Published on

नई दिल्‍ली

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। इस हमले में कई निर्दोष भारतीय मारे गए। रिलायंस परिवार ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। रिलायंस फाउंडेशन का सर एच. एन. अस्पताल घायलों का मुफ्त इलाज करेगा।

मुकेश अंबानी ने आतंकवाद मानवता का दुश्मन करार द‍िया है। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इसका किसी भी तरह से और किसी भी व्यक्ति की ओर से समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। आतंकवाद के खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में हम प्रधानमंत्री, भारत सरकार और पूरे देश के साथ खड़े हैं।’

इस मुश्किल समय में देश के साथ
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस मुश्किल समय में देश के साथ है। कंपनी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन देगी। रिलायंस फाउंडेशन घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्हें हर संभव मदद करेगी। रिलायंस का मानना है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना जरूरी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...