8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटैंक और 'भाड़े' पर लिया ये खास सिस्टम भारत को क्यों दिखा...

टैंक और ‘भाड़े’ पर लिया ये खास सिस्टम भारत को क्यों दिखा रहा पाकिस्तान? जंग की आहट के बीच मुनीर का दांव उल्टा न पड़ जाए

Published on

इस्लामाबाद

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत क एक्शन से पाकिस्तान परेशान है। भारत ने न सिर्फ सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है, बल्कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा निरस्त करते हुए 48 घंटों में देश छोड़ने का फरमान सुनाया है। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा अटैशे को भी अवांछित घोषित कर भारत छोड़ने को कहा है। इससे पाकिस्तान इतना डर गया है कि पाकिस्तानी सेना ने युद्ध की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें तोपखाने की फायरिंग से लेकर मिसाइल टेस्ट और अवाक्स विमानों की गश्त शामिल है।

पाकिस्तानी सेना टैंक से कर रही फायरिंग
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने पंजाब सूबे के टिल्ला रेंज में तोपखाने की फायरिंग का अभ्यास किया। यहां भारत की सीमा जैसी परिस्थितियां बनाकर टैंक से गोलीबारी की गई। मौके पर मौजूद पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल फैयाज हुसैन शाह ने सैनिकों की युद्ध तत्परता की प्रशंसा की। ऐसी भी रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने मंगलवार की घटना के बाद से अपनी सेना को हाईअलर्ट पर रखा हुआ है। बार्डर से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सेना और रेंजर्स की गश्त को बढ़ा दिया गया है।

मिसाइल टेस्ट की तैयारी में पाकिस्तान
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट के पास सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने की योजना बना रहा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय रक्षा एजेंसियां इस स्थिति से संबंधित सभी घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रही हैं। पाकिस्तान ने यह नहीं बताया है कि वह किस तरह की मिसाइल का परीक्षण करेगा।

सीमा पर पाकिस्तानी विमानों की गश्त बढ़ी
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से भारत से लगी सीमा पर हवाई गतिविधियां भी बढ़ गई हैं। मंगलवार शाम से ही पाकिस्तानी एयरबॉर्न एंड अर्ली वार्निंग विमान (अवाक्स) भारत की सीमा के नजदीक उड़ान भर रहे हैं। ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि पाकिस्तान ने आतंकी लॉन्च पैड्स की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। उन इलाकों में हीट सिग्नेचर को पकड़ने वाले पाकिस्तानी ड्रोन गश्त लगा रहे हैं, ताकि भारत की सैन्य कार्रवाई को रोका जा सके। पाकिस्तान ने स्वीडन की साब कंपनी से कम से कम 10 अवाक्स विमानों की खरीद की है। इस कारण भारत ने स्वीडन की इस कंपनी से ग्रिपेन विमान खरीदने से इनकार किया है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...