12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयविदेशी लोग हथियारों के साथ श्रीनगर पहुंचे, हमारे पास पक्के सबूत… पाकिस्तान...

विदेशी लोग हथियारों के साथ श्रीनगर पहुंचे, हमारे पास पक्के सबूत… पाकिस्तान का दावा, भारत पर लगाया आरोप

Published on

इस्लामाबाद

पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बिलबिला रहा है। यही कारण है कि पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के खिलाफ कई बड़े ऐलान किए, जिसमें वीजा प्रतिबंध से लेकर व्यापार और सीमा और हवाई यातायात को बंद करना शामिल है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने यह भी दावा किया है कि उसके पास सबूत हैं कि पहलगाम हमले के पहले विदेशी लोग हथियारों के साथ श्रीनगर पहुंचे थे। यह दावा किसी ऐरे-गैरे ने नहीं, बल्कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने किया। उन्होंने भारत से कहा कि अगर पहलगाम हमले में पाकिस्तान शामिल था, तो वह वैश्विक समुदाय के साथ सबूत साझा करे।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने क्या कहा
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और अन्य मंत्रियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डार ने कहा कि पाकिस्तान के पास सबूत और खुफिया जानकारी है कि कुछ विदेशी लोग हथियारों के साथ श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने कहा, “भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इन लोगों को श्रीनगर में रखा है।” पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, “भारतीय जासूसी एजेंसियां उन विदेशियों का समर्थन कर रही हैं जो “आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) निर्यात करने की कोशिश कर रहे हैं।” विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल किसी भी भारतीय आक्रमण का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

सिंधु जल संधि तोड़ने पर बिफरा पाकिस्तान
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान के शीर्ष नागरिक-सैन्य निकाय – राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की चेतावनी दिए जाने के तुरंत बाद आई कि भारत द्वारा पाकिस्तान से संबंधित जल प्रवाह को मोड़ने के किसी भी कदम को “युद्ध की कार्रवाई” माना जाएगा। यह कदम भारत द्वारा छह दशक पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले और जम्मू और कश्मीर में पर्यटकों पर हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अन्य कदम उठाने के जवाब में उठाया गया है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को कोसा
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र और दुनिया को नागरिकों और पर्यटकों के खिलाफ किए गए ऐसे कृत्यों की सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए क्योंकि इसे किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत पी. हरीश ने गुरुवार को कहा, “भारत जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत मंगलवार को हुए क्रूर आतंकवादी हमले में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त करता है।”

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...