12.7 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर ने परिवार को भेजा विदेश, भारत...

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर ने परिवार को भेजा विदेश, भारत के साथ जंग का खतरा, डर गई पाक आर्मी?

Published on

इस्लामाबाद

भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर को लेकर दावा किया गया है कि उन्होंने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना के कई उच्च अधिकारियों ने भी अपने परिवार को यूरोपीय देशों में भेज दिया है। ABP न्यूज ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। हालांकि हम इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि असीम मुनीर के भड़काऊ बयान और इशारे के बाद ही कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला किया गया गया है। भारतीय डिफेंस एक्सपर्ट असीम मुनीर को मुख्य मास्टरमाइंड मान रहे हैं। माना जा रहा है कि 1971 के विभाजन के बाद से, पाकिस्तान एक बार फिर से टूटने के सबसे करीब पहुंच चुका है। एक छोटा युद्ध कई समस्याओं को हल कर सकता है, और पहलगाम हमला इसी मकसद से किया गया है। असीम मुनीर ने अपनी गद्दी बचाने के लिए ये हमला करवाया है। लेकिन असीम मुनीर भारत के तेवर से डर गये हैं। उन्हें अब भारतीय हमले का डर सता रहा है। पाकिस्तान लगातार अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थों को शामिल करने की कोशिश कर रहा है, ताकि भारतीय हमले को टाला जा सके। लेकिन पाकिस्तान की सेना भारत से युद्ध चाह रही है।

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। माना जा रहा है कि एलईटी का एक शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह कसूरी इस हमले का मास्टरमाइंड है। हालांकि उसने एक वीडियो जारी कर खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया है। माना जा रहा है कि पर्यटकों पर हमला करने का मकसद कश्मीर की शांति को बिगाड़ने के साथ साथ वहां के पर्यटन को ध्वस्त करना है। कश्मीर में पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी सेना की दाल गल नहीं रही है, जिसके बाद असीम मुनीर ने कश्मीर को अशांत दिखाने के लिए ये हमला करवाया है। भारतीय डिफेंस एक्सपर्ट्स के निशाने पर इस बार सीधा असीम मुनीर, जिसने हमले से करीब एक हफ्ते पहले भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था।

असीम मुनीर ने परिवार को देश से भगाया
हालांकि इस्लामाबाद इस आतंकी हमले में अपना हाथ होने से इनकार कर रहा है, लेकिन यह तय है कि जम्मू-कश्मीर में इस पैमाने का कोई भी आतंकी हमला पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान के समर्थन के बिना नहीं किया जा सकता था। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा है कि “यह सब पाकिस्तानी सेना ने किया है। पाकिस्तान के एसएसजी कमांडो आतंकवादियों के रूप में पेश आ रहे हैं और इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं।”

इससे पहले भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में सीमा पार की आतंकवाद पर जोर दिया गया है। इस हमले में असीम मुनीर के उस भाषण का जिक्र किया गया है, जिसे उन्होंने पिछले दिनों दिया था। जिसमें उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान का ‘जगुलर वेन’ यानि गले की नस बताया था। इसके अलावा उन्होंने फिर से टू नेशन थ्योरी का जिक्र किया था। जनरल मुनीर ने 16 अप्रैल को कहा था कि “हमारे पूर्वजों का मानना था कि हम जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है। हमारे रीति-रिवाज अलग हैं… यही दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव थी।”

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...