14.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव, रूस ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान...

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव, रूस ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की सलाह दी

Published on

नई दिल्ली,

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. इसी को देखते हुए पाकिस्तान स्थित रूसी दूतावास ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे फिलहाल पाकिस्तान की यात्रा न करें.दूतावास ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में एक नए तनाव का दौर शुरू हो गया है और दोनों देशों के कुछ अधिकारियों की ओर से आक्रामक बयानबाज़ी भी सामने आ रही है. ऐसे माहौल में रूसी नागरिकों को सलाह दी गई है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, वे पाकिस्तान की यात्रा से बचें.

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम अपने संदेश में पहलगाम हमले की निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि अपराध को किसी भी तरह न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता. दोषियों को सजा मिलेगी. पुतिन ने आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के साथ खड़े होने और सहयोग करने की प्रतिबद्धता भी जताई. उन्होंने कहा था कि इस हमले में घायल हुए लोगों के साथ पूरी संवेदना है और उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.

बता दें कि 22 अप्रैल (मंगलवार) को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल आतंक से जंग की रणभूमि में आतंकी आकाओं और उनके सरपरस्तों को मिट्टी में मिलाने की चेतावनी दी, तो पाकिस्तान को ये डर सताने लगा कि भारत न जाने कब और कहां हमला कर दे. इस वजह से पाकिस्तान भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी देने पर उतर आया है.

Latest articles

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...