8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर भीषण धमाका, दिखाई दिया मशरूम के...

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर भीषण धमाका, दिखाई दिया मशरूम के आकार का विशाल गोला, भारत भी करता है इस्तेमाल

Published on

तेहरान:

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर भीषण धमाके की रिपोर्ट मिल रही है। मौके से आ रही रिपोर्ट्स में धमाके को काफी जोरदार बताया जा रहा है दक्षिण-पश्चिमी ईरान के बंदर अब्बास में भीषण विस्फोट हुआ है, जिसका कारण अभी तक अज्ञात है। धमाके के बाद कई किलोमीटर के दायरे में कांच के टुकड़े फैल गये हैं। बंदर अब्बास ईरान का मुख्य व्यापारिक बंदरगाह है जो होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित है। हालांकि यह भारत का प्राथमिक व्यापार मार्ग नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल खास तौर पर अफगानिस्तान, मध्य एशिया और कभी-कभी रूस के साथ व्यापार के लिए किया जाता रहा है। दुनिया के सबसे रणनीतिक समुद्री रास्तों में से एक का हिस्सा है। ये बंदरगाह ईरान की मुख्य नौसेना और सैन्य उपस्थिति का केंद्र है और ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC Navy) और Iranian Navy दोनों के बेस यहां मौजूद हैं।

फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमाके की वजह क्या है। लेकिन तेल टैंकरों और समुद्री व्यापार पर नजर रखने के लिए यह जगह बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि अगर कभी युद्ध जैसी स्थिति में Strait of Hormuz को ब्लॉक कर दिया जाए, तो Bandar Abbas से ही ईरान ऑपरेशन चलाता है।

तस्नीम समाचार एजेंसी के मुताबिक विस्फोट बंदरगाह के अंदर एक प्रशासनिक भवन में हुआ है। हालांकि, तस्नीम ने बाद में बताया कि अज्ञात कारणों से ईंधन टैंक में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण क्विक रिस्पांस टीमों को तैनात किया गया और बंदरगाह के सभी संचालन को निलंबित कर दिया गया। विस्फोट की वजह को लेकर विरोधाभासी जानकारियां हैं और कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है, लेकिन तस्नीम ने कहा कि विस्फोट से भारी नुकसान की आशंका है।

इस बीच नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (NIORDC) ने एक बयान में कहा है कि “विस्फोट का इस क्षेत्र में इस कंपनी से संबंधित रिफाइनरियों, ईंधन भंडारण टैंकों या तेल पाइपलाइनों से कोई संबंध नहीं था” और “बंदर अब्बास में सुविधाओं पर संचालन बिना किसी रुकावट के जारी है।” इसने कहा कि बंदरगाह अधिकारियों की सहायता के लिए आस-पास की तेल कंपनियों की फायर फाइटर्स की टीमें और आपातकालीन टीमें स्टैंडबाय पर हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...