6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedमध्य प्रदेश : 36 नाबालिग जोड़ों की रुकवाई शादी, इंदौर में बाल...

मध्य प्रदेश : 36 नाबालिग जोड़ों की रुकवाई शादी, इंदौर में बाल विवाह पर प्रशासन का सख्त एक्शन

Published on

इंदौर ,

इंदौर जिले में प्रशासन ने 36 नाबालिग जोड़ों को शादी करने से रोक दिया. एक सामूहिक विवाह समारोह के दौरान बाल विवाह के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई, जहां कुल 49 जोड़े शादी के लिए मौजूद थे.

देपालपुर तहसील के बछोदा गांव में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने छापा मारा. स्क्वॉड के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया, “जांच में पाया गया कि 36 जोड़े नाबालिग थे. लड़कियों की उम्र 16 से 17 साल के बीच थी, जबकि लड़के करीब 20 साल के थे. हमने आयोजकों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर इन शादियों को रुकवा दिया.” बाकी 13 जोड़े, जो कानूनी उम्र सीमा पूरी करते थे, उनके विवाह समारोह को आगे बढ़ने दिया गया.

भारत में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत पुरुषों के लिए न्यूनतम विवाह योग्य उम्र 21 साल और महिलाओं के लिए 18 साल निर्धारित है. इस कानून का उल्लंघन करने वालों को दो साल तक की सजा या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है.

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब मध्य प्रदेश में बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है. हाल ही में इंदौर जिला प्रशासन ने अक्षय तृतीया जैसे धार्मिक अवसरों पर होने वाले सामूहिक विवाहों पर नजर रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...