7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार संपन्न, चर्च सेंट मारिया मैगिगोर में दफनाया...

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार संपन्न, चर्च सेंट मारिया मैगिगोर में दफनाया गया, ढाई लाख ने दी आखिरी विदाई

Published on

वेटिकन

सोमवार को 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को संपन्न हो गया है। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के बाद वेटिकन ने बयान जारी करते हुए बताया कि उनको चर्च सेंट मारिया मैगिगोर बैसिलिका में दफनाया गया है। ये चर्च पोप फ्रांसिस की पसंदीदा जगह थी। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में ढाई लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। दुनिया के ज्यादातर बड़े नेता उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनकी आखिरी विदाई में शामिल हुईं।

वेटिकन ने अपने बयान में कहा, ‘पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार को निजी रखा गया और सिर्फ नजदीकी लोगों को ही श्रद्धांजलि देने की इजाजत दी गई। फ्रांसिस पिछली एक सदी में पहले ऐसे पोप हैं, जिनके पार्थिव शरीर को वेटिकन के बाहर दफनाया गया है।’ वेटिकन की ओर से कहा गया है कि अपने मानवीय कामों के लिए पोप फ्रांसिस हमेशा याद किए जाएंगे।

अर्जेंटीना में जन्मे थे पोप फ्रांसिस
पोप फ्रांसिस के निधन के बाद बाद उनके शव को आखिरी दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पोस फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में 150 से ज्यादा देशों के नेता मौजूद थे। उनको दफनाने से पहले 220 कार्डिनल, 750 बिशप और 4,000 से ज्यादा पादरियों ने पोप के अंतिम संस्कार की प्रार्थना सभा में भाग लिया।

पोप फ्रांसिस का जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। उनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था। उन्होंने मार्च, 2013 को पोप का पद संभाला था, जो रोमन कैथोलिक चर्च का सर्वोच्च धर्म गुरु है। रोम के बिशप और वैटिकन के राज्याध्यक्ष को पोप कहा जाता है। पोप फ्रांसिस लैटिन अमेरिका से आने वाले पहले पोप थे। पोप फ्रांसिस ने अपने कार्यकाल में चर्च में सुधारों को बढ़ावा दिया। उनको मानवीय क्षेत्र में किए कामों के लिए भी जाना गया।

नए पोप का होगा चुनाव
पोप का पद कैथोलिक चर्च के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पोप को चर्च का सर्वोच्च धार्मिक नेता माना जाता है। पोप के लिए गए फैसले दुनियाभर के करोड़ों कैथोलिकों के जीवन को प्रभावित करते हैं। कैथोलिक समुदाय के लिए पोप फ्रांसिस की मौत निश्चित रूप से किसी सदमे से कम नहीं है। पोस फ्रांसिस की मौत के बाद दुनियाभर से उनके अनुयायी दुख जाहिर कर रहे हैं।

पोप की मौत के बाद रोमन कैथोलिक चर्च में नए पोप की नियुक्ति की प्रक्रिया होती है। कई अनुष्ठानों के जरिए नए पोप का चयन किया जाता है। पोप के अंतिम संस्कार के बाद कार्डिनल कॉन्क्लेव की तैयारी होती है, जो एक नया पोप चुनने के लिए निजी सभा होती है। शनिवार को पोस फ्रांसिस को दफन किए जाने के बाद ये प्रक्रिया होगी।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...