7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रिंस एंड्रयू पर यौन शोषण के आरोप लगाकर सनसनी मचाने वाली वर्जीनिया...

प्रिंस एंड्रयू पर यौन शोषण के आरोप लगाकर सनसनी मचाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे का निधन, घर पर की आत्महत्या

Published on

कैनबरा:

वर्जिनिया गिफ्रे का 41 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कथित तौर पर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में अपने घर आत्महत्या कर ली है। उनके परिवार और पब्लिक रिलेशन देखने वाली दीनी वॉन मुएफलिंग ने उनके निधन की पुष्टि की है। गिफ्रे ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में आई थीं। गिफ्रे ने प्रिंस एंड्रयू और जेफरी एपस्टीन जैसे प्रभावशाली लोगों पर आरोप लगाया था कि जब वह नाबालिग थीं तो उनका यौन शोषण किया गया था।

गिफ्रे ने 2011 में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए यौन शोषण और तस्करी का खुलासा किया था। उन्होंने ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और जेफरी एपस्टीन पर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी। एपस्टीन पर सेक्स ट्रैफिकिंग और नाबालिग लड़कियों की तस्करी करने के आरोप थे। गिफ्रे के आरोपों ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। गिफ्रे की मौत के बाद उनके परिवार ने कहा कि वह यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग के खिलाफ एक मजबूत आवाज थीं। उनके परिवार ने कहा कि वह पीड़ितों के लिए एक प्रेरणा थीं।

अमेरिका में पैदा हुई थीं वर्जीनिया
वर्जिनिया गिफ्रे अमेरिका में पैदा हुई थीं और बीते कई सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं। प्रिंस एंड्रयू और एपस्टीन पर आरोप लगाने के बाद वह सेक्स ट्रैफिकिंग से बचे लोगों के लिए काम कर रही थीं। गिफ्रे ने कई मुकदमे दायर किए। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था। प्रिंस एंड्रयू ने आरोपों से इनकार किया था लेकिन बाद में उन्होंने गिफ्रे को एक बड़ी रकम दी थी।

गिफ्रे ने कहा था कि वह 2000 में मार-ए-लागो में एक स्पा अटेंडेंट थीं। इस दौरान उनसे एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और कर्मचारी घिसलीन मैक्सवेल ने संपर्क किया था। गिफ्रे ने कहा कि मैक्सवेल ने उन्हें एपस्टीन के लिए मालिश करने वाली के तौर पर रखा था लेकिन बाद में उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।गिफ्रे ने कहा कि उन्हें दुनिया भर में ले जाया गया और उनका यौन शोषण किया गया।

गिफ्रे ने कहा था कि यौन शोषण की वजह से उनका बचपनबर्बाद हो गया था। गिफ्रे ने 2015 में SOAR नाम की एक चैरिटी शुरू की। यह चैरिटी यौन शोषण से बचे लोगों की मदद करती है। गिफ्रे के तीन बच्चे हैं। उनकी मौत पर दुनियाभर से लोगों ने शोक जाहिर किया है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...