6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क के स्टारलिंक इंटरनेट को घर-घर लगाएगी मुकेश अंबानी की कंपनी,...

एलन मस्क के स्टारलिंक इंटरनेट को घर-घर लगाएगी मुकेश अंबानी की कंपनी, जियो स्टोर्स पर मिलेगा सारा सामान

Published on

शुक्रवार को आखिरी क्वाटर के रिजल्ट बताते हुए Jio की ओर से बताया गया कि वह अपने रिटेल आउटलेट्स पर जल्द स्टारलिंक से जुड़ा हार्डवेयर बेचना शुरू कर देगा। जैसे ही स्पेसएक्स को देश में काम करने से जुड़ी मंजूरी मिल जाती है वैसे ही लोग Starlink ब्रॉडबैंड की सेवा पाने के लिए Jio स्टोर्स का रुख कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में Jio ने स्पेसएक्स के साथ एक डील साइन की थी जिसमें Jio ने Starlink ब्रॉडबैंड सर्विस ग्राहकों के लिए लेकर आने की बात की थी। इसी तरह की एक डील Airtel की भी स्पेसएक्स के साथ हुई है।

क्या मिलेगा Jio स्टोर में
बताया गया है कि Jio के रिटेल स्टोर्स में Starlink के हार्डवेयर बेचे जाएंगे। इसके अलावा Starlink के इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन के लिए कस्टव सपोर्ट सर्विस भी उपलब्ध कराई जाएगी। मार्च क्वाटर के नतीजों में Reliance Jio की ओर से अच्छी ग्रोथ दिखाई गई है। उनका मुनाफा 17.8% से बढ़ते हुए 39,853 करोड़ हो गया है। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से बताया गया कि “स्पेसएक्स और जियो उन क्षेत्रों की तलाश में हैं जहां सहयोग करके भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाया जा सके।” इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा- “जियो लगातार ग्राहकों तक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेक्नॉलोजी के जरिए कई प्रकार की सेवाएं पहुंचा रहा है। जियो को गर्व है कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक महाकुंभ में हमने अपने मजबूत और बेहतरीन नेटवर्क के दम पर करोड़ों श्रद्धालुओं तक अपनी सेवाएं पहुंचाईं। जियो अब आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के मूलभूत ढांचे को तैयार करने के काम में जुटा है ताकि जियो की सारी सेवाओं में इंटेलिजेंस की एक और परत जुड़ जाए।“

कब से शुरू होगी सेवा
मार्च में घोषित दोनों कंंपनियों के बीच का एग्रीमेंट इस बात पर निर्भर करता है कि स्पेसएक्स को भारत में कितनी जल्द मंजूरी मिलती है। एक बार मंजूरी मिल जाने के बाद देश के उन इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाया जा सकेगा जहां फिलहाल यह मौजूद नहीं है। इसमें जियो की स्थानीय पहुंच और Starlink का लो ऑरबिट सैटेलाइट सिस्टम बहुत काम आएगा। जानकारों का कहना है कि Jio और Airtel दोनों ही Starlink को अपनी सर्विस के तौर पर पेश करेंगी और इससे इसकी कीमत को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। अगर Starlink एक अलग प्रोडक्ट के तौर पर भारत में लॉन्च होता, तो उसकी कीमत को कम रख पाना मुश्किल होता।

Jio का यूजर बेस
मार्च क्वाटर के डेटा के अनुसार Jio का यूजर बेस 488 मिलियन है। इसमें 191 मिलियन ट्रू 5G यूजर हैं। हाल ही में महंगे किए गए प्लान्स की वजह से एवरेज रिवेन्यू प्रति यूजर 203 से बढ़कर 206 रुपये हो चुका है। साथ ही डेटा की खपत भी पिछले साल के मुकाबल 24% बढ़ी है। जो कि अब 185 एक्साबाइट्स हो चुकी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...