6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedअक्षय कुमार ने आतंकियों को दी चेतावनी, बोले- दिल में फिर वही...

अक्षय कुमार ने आतंकियों को दी चेतावनी, बोले- दिल में फिर वही गुस्सा जागा है, भीड़ ने चिल्लाकर दिया साथ

Published on

अक्षय कुमार शनिवार को अपनी हालिया रिलीज़ ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए एक मूवी थियेटर में मौजूद थे। एक्टर के साथ उनके सह-कलाकार माधवन भी थे, जब उन्होंने फिल्म खत्म होने के बाद सीधे दर्शकों से बात की। एक्टर ने वहां पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया और कहा कि इस घटना ने उसी गुस्से को जन्म दिया है, जो कोर्ट रूम ड्रामा में उनके किरदार ने महसूस किया था।

इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में, फैंस ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद बात करते हुए अक्षय का वीडियो कैद किया। आर माधवन उनके पास खड़े थे। अक्षय कुमार ने माइक लिया और दर्शकों से कहा, ‘दुर्भाग्य से आज भी हमारे सब के दिल में वह गुस्सा फिर से जगा है। आप सब लोग अच्छी तरह से जानते हैं मैं किस चीज की बात कर रहा हूं। आज भी हम उन आतंकवादियों के बारे में एक ही बात कहना चाहेंगे। जो मैंने इस फिल्म में कहा था, फिर से वही गुस्सा महसूस हो रहा है। आप सभी ठीक-ठीक जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी मैं आतंकवादियों को वही कुछ शब्द कहना चाहता हूं जो मैंने फिल्म में कहा है।’

लोगों ने चिल्लाकर बोला डायलॉग
दर्शकों ने अक्षय के डायलॉग का जवाब दिया और साथ में कहा, ‘फक यू।’ अक्षय कुमार ने पहले एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, ‘पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की खबर सुनकर डर गया। इस तरह से मासूम लोगों को मारना बहुत बड़ी बुराई है। उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं।’

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला
मंगलवार दोपहर को पहलगाम के पास हुए इस हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे। जबकि 20 लोग घायल हो गए। यह घटना दोपहर 3 बजे के आसपास हुई जब आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और यहां आने वाले पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

‘केसरी चैप्टर 2’ फिल्म के बारे में
इस बीच, ‘केसरी चैप्टर 2’ रघु पलात और पुष्पा पलात की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है, जो सी शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बेस्ड है। अक्षय ने असल ज़िंदगी के सी शंकरन नायर का रोल प्ले किया है, जो एक वकील हैं और वो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ़ लड़ते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...