8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के मुंह में 'राम', बगल में 'छुरी'! पाकिस्तान में घुसकर लादेन...

ट्रंप के मुंह में ‘राम’, बगल में ‘छुरी’! पाकिस्तान में घुसकर लादेन को मारने वाला अमेरिका दोगलेपन पर उतरा?

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रवैया बहुत ही ढुलमुल नजर आ रहा है। हमले के बाद से ट्रंप और उनकी सरकार के जो बयान आए हैं, उनमें एकरूपता बिल्कुल नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि आधिकारिक रूप से तो इस मुद्दे पर अमेरिका तो पूरी तरह से भारत के साथ खड़े होने की बात कर रहा है, लेकिन इसी दौरान ट्रंप का पाकिस्तान प्रेम भी उभर आया है। शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिकी सरकार की ओर से इस आतंकी घटना को लेकर तीन तरह के बयान आए हैं और इनमें जमीन आसमान का फर्क है। बड़ी बात है कि ट्रंप ने ‘मोदी इज माई बेस्ट फ्रेंड’ वाला नकाब तब उतारा है, जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आतंकवाद के मसले पर अमेरिका और ब्रिटेन के असली चरित्र को बेनकाब कर दिया है।

पाकिस्तान ने कबूला कैसे बना आतंकियों का मुल्क
पहलगाम हमले से शुरू में हाथ खींचने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में मान लिया है कि वह तीन दशकों से आतंकवाद को पाल रहा है। उनका दावा है कि पाकिस्तान यह ‘गंदा काम’ ‘अमेरिका और ब्रिटेन समेत पूरे पश्चिम के लिए करता रहा है। यह गलती थी और हम इसका खामियाजा भुगत चुके हैं।’ पाकिस्तान का यह पुराना रवैया रहा है कि वह पहले तो अपने आतंकवादी चरित्र को नकारता है, लेकिन फिर खुद ही उसे कबूल भी कर लेता है। उसकी यह रणनीति 1947-48 से ही चल रही है।

पाकिस्तान को इनाम तो नहीं दे रहा अमेरिका?
शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहलगाम हमले के बाद यह बयान देकर अमेरिका से लेकर भारत तक में सनसनी मचा दी है कि ‘मैं भारत और पाकिस्तान के करीब हूं…कश्मीर का मुद्दा एक हजार सालों से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा… उस सीमा पर लगभग 1,500 सालों से तनाव है…वे इसे किसी न किसी तरह सुलझा लेंगे।’ ट्रंप के इस बयान में आतंकवाद का कहर झेल झुके अमेरिका का पुराना इतिहास छिपा है और शायद उसी की पोल पट्टी खुल रही है तो वह अपने पुराने दोस्त को कूटनीतिक लॉलीपॉप देने की कोशिश कर रहा है!

ट्रंप सरकार का आधिकारिक स्टैंड क्या है?
ट्रंप उसी अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, जिसे 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में गुपचुप तरीके से घुसकर मारना पड़ा, क्योंकि उसे आशंका थी कि अगर वहां के हुक्कमरानों को भनक लग जाएगी, तो अमेरिका के गुनहगार को सजा देना नाममुकिन होगा। जिस दिन ट्रंप ने पाकिस्तान और भारत को एक तराजू में बराबर तोलने की हिमाकत की, उसी दिन उनकी सरकार की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस तुलसी गबार्ड ने पहलगाम हमले पर भारत से कहा, ‘हम आपके साथ हैं और इस जघन्य हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने में आपका समर्थन करते हैं…हम इस भयानक इस्लामी आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं…मेरी दुआएं और गहरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के सभी लोगों के साथ हैं।’

पहले वाले स्टैंड से पीछे हट रहे ट्रंप?
तुलसी गबार्ड ने सिर्फ उस लाइन को बढ़ाया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम हमले के बाद अपने फोन कॉल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था और इस आतंकी वारदात के गुनहगारों को न्याय के कटघरे में लाने में भारत को ‘पूर्ण समर्थन’ देने का संकल्प लिया था। इसी वजह से गबार्ड के बयान का अर्थ निकाला गया कि चाहे गुनहगारों को सजा देने के लिए भारत पाकिस्तान में घुसकर ही कार्रवाई क्यों न करे, अमेरिका को कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन, ट्रंप के नए बयान से तो लगता है कि उनकी मंशा साफ नहीं है।

मुंह में ‘राम’, बगल में ‘छुरी’वाला पैंतरा!
जब अमेरिका में 9/11 हुआ तो आतंकवाद के प्रति उसका नजरिया बदल गया। उसने पाकिस्तान में घुसकर उसका बदला लिया। अब जब भारत में उसे आतंकवाद के खिलाफ खुलकर खड़े होने का मौका मिला है, तो वहां के राष्ट्रपति ट्रंप मुंह में ‘राम’, बगल में ‘छुरी’वाला पैंतरा दिखा रहे हैं। ये वही ट्रंप हैं, जो पीएम मोदी के बारे में ‘मोदी इज माई बेस्ट फ्रेंड’ कह चुके हैं। ऐसे में तो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का सबसे सच्चा मित्र इजराइल है, जो इस मुद्दे पर कभी कंफ्यूज नहीं रहा और बिना लाग लपेट के साथ भारत के साथ खड़ा रहा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...