8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफिलिस्तीन की राजनीति में बदलाव की संभावना, राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपने...

फिलिस्तीन की राजनीति में बदलाव की संभावना, राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपने डिप्टी का किया ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अपने डिप्टी का ऐलान किया है, जो आने वाले समय में उनके उत्तराधिकारी भी हो सकते हैं. इस डिप्टी पोस्ट के लिए उन्होंने अपने करीबी सहयोगी हुसैन अल-शेख को नामित किया है. इस फैसले का फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (PLO) ने शनिवार को ऐलान किया.

89 वर्षीय महमूद अब्बास 2004 में यासिर अराफात की मृत्यु के बाद PLO और फलीस्तीनी ऑथोरिटी (PA) की बागडोर संभाल रखी है. लंबे समय से उनके पद पर बने रहने को लेकर विरोध होता रहा है. अब्बास फतह पार्टी के नेता हैं, जिसका पीएलओ और पीए पर प्रभुत्व है. 2007 में संसद को भंग करने के बाद से कोई चुनाव नहीं हुआ है, और वह तभी से इस पद पर बने हुए हैं.

आलोचक अब्बास पर यह आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने संसद को फिर स्थापित करने की कोशिशें कम ही किए हैं. अब जबकि संसद नहीं है, और अब्बास की टीम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व के मुद्दे को सुलझाने का भी दबाव था तो उन्होंने डिप्टी पद बनाने जैसे कदम उठाए हैं. इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए पीएलओ ने 24 अप्रैल को एक मीटिंग की थी, जिसमें नेतृत्व के मुद्दे पर बात हुई थी.

अरब समिट में हुई थी नेतृत्व बदलाव की बात
अब्बास ने मार्च की शुरुआत में एक आपात अरब शिखर सम्मेलन के दौरान नेतृत्व बदलाव की बात पर हामी भरी थी. एक्सपर्ट मानते हैं कि अब्बास ने बाद में पावर स्ट्रगल को खत्म करने के लिए डिप्टी पोस्ट बनाए हैं. खासतौर से इंटरनल पावर स्ट्रगल से इजयार फायदा उठा सकता था, लेकिन अगर पहले से ही नेतृत्व तय होंगे तो इससे बचा सकेगा.

कुछ एक्सपर्ट यह भी मानते हैं कि अब्बास के डिप्टी पद ऐलान करने के बाद भी भविष्य में पावर स्ट्रगल देखने को मिल सकता है. इस फैसले पर महमूद अब्बास का कहना है कि यह फलीस्तीनी नेतृत्व में स्थिरता लाने की कोशिश है, जिससे कि दुनिया को यह संदेश दिया जा सके कि फिलीस्तीन एक संगठित और मजबूत नेतृत्व को बनाए रख सकता है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...